देश

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

पीएम मोदी ने कहा, नाना पाटेकर जी का जीवन तिरंगे की आन, बान और शान के लिए समर्पित रहा। वह कभी बंधनों में नहीं बंधे, बल्कि परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में अपनी अलग उड़ान भरते रहे।

Image

पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को किया याद

PM Modi Tribute to Nana Patekar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस सम्मेलन में पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान सबसे पहले नाना पाटेकर को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा, आज सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं रहे। वह एक बेहतरीन कलाकार थे, जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के जरिए दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई।

पीएम मोदी ने कहा, नाना पाटेकर जी का जीवन तिरंगे की आन, बान और शान के लिए समर्पित रहा। वह कभी बंधनों में नहीं बंधे, बल्कि परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में अपनी अलग उड़ान भरते रहे। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए समाज में व्याप्त बुराइयों और व्यवस्था पर करारा प्रहार किया। वह एक ऐसे क्रांतिवीर थे, जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। उनकी वाणी जितनी तेज और प्रभावशाली थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही असरदार थी। उनका जाना सिनेमा और समाज दोनों के लिए एक बड़ी क्षति है।

पीएम मोदी बोले- नाना के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दर्शकों को ऐसे किरदार दिए जो पीढ़ियों तक याद रहेंगे। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, बहुत कम अभिनेताओं में श्री नाना पाटेकर जी जैसी तीव्रता, व्यक्तित्व और अचूक उपस्थिति थी। उन्होंने हर भूमिका में उल्लेखनीय बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे किरदार दिए जो पीढ़ियों तक याद रहेंगे। पाटेकर अपने स्पष्टवादी और बेबाक विचारों के लिए भी प्रशंसित थे, वे अपने विश्वासों को व्यक्त करने में कभी संकोच नहीं करते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान अपार था। उनके निधन से एक गहरा शून्य उत्पन्न हो गया है। उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

नाना पाटेकर का दिल का दौर पड़ने से निधन

अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि नाना पाटेकर को दिल का दौरा पड़ा था। पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए जाने के बाद पाटेकर को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शेखर सालकर ने यह जानकारी दी। सालकर ने बताया कि लगातार 45 मिनट तक सीपीआर दिए जाने के बावजूद पाटेकर होश में नहीं आए और सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

तड़के करीब साढ़े तीन बजे दोस्त को मैसेज भेजा था

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मेडिको-लीगल मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा। अस्पताल के चिकित्सकों को पाटेकर के एक मित्र ने बताया कि अभिनेता ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे उन्हें संदेश भेजकर कहा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। सालकर ने कहा, दोस्त ने करीब चार बजे वह संदेश देखा और पाटेकर के अपार्टमेंट पहुंच गए। पाटेकर वहां एक केयरटेकर के साथ रह रहे थे। केयरटेकर एक निजी अस्पताल पहुंचा, जहां से एक एम्बुलेंस उनके घर भेजी गई। सालकर ने कहा, एम्बुलेंस में ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया था। पाटेकर का आवास अस्पताल से करीब पांच मिनट की दूरी पर है।

अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सालकर ने बताया कि शव को बम्बोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है, जहां मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। पाटेकर हिंदी और मराठी की कई फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे। उनकी चर्चित हिंदी फिल्मों में परिंदा, प्रहार: द फाइनल एक्ट, तिरंगा, क्रांतिवीर और खामोशी: द म्यूजिकल शामिल हैं। पाटेकर को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कई फिल्मफेयर पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी से सम्मानित किया गया था। उन्हें देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री भी प्रदान किया गया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा