देश

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

X पर तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'नाना पाटेकर के असामयिक निधन की खबर बेहद दुखद है। मैंने फिल्म ‘प्रहार’ की शूटिंग के दौरान उन्हें करीब से देखा और समझा था। वह केवल एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक बेहद प्रभावशाली व्यक्तित्व थे।

Image

जनरल वीके सिंह ने दी अभिनेता नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि।

Nana Patekar News: एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर देश भर में शोक की लहर है। उनके चाहने वाले मायूस हैं। आम आदमी से लेकर हर क्षेत्र की हस्तियां उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पूर्व सेना प्रमुख एवं मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने अभिनेता के साथ अपनी यूनिफॉर्म में तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा कि वह केवल एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक बेहद प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। वह जिस भूमिका में अभिनय करते थे, उसमें खुद को ढालने के लिए पूरी मेहनत करते थे।

मैंने उन्हें करीब से देखा और समझा था-वीके सिंह

X पर तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'नाना पाटेकर के असामयिक निधन की खबर बेहद दुखद है। मैंने फिल्म ‘प्रहार’ की शूटिंग के दौरान उन्हें करीब से देखा और समझा था। वह केवल एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक बेहद प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। वह जिस भूमिका में अभिनय करते थे, उसमें खुद को ढालने के लिए पूरी मेहनत करते थे। उनका समर्पण, कड़ी मेहनत और बिना किसी दिखावे के काम करने का अंदाज उनके अभिनय में वास्तविकता लेकर आता था।'

राज्यपाल ने आगे कहा, 'भारतीय सिनेमा में उनका योगदान और उनके द्वारा छोड़ी गई यादें हमेशा कायम रहेंगी। उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हृदय से संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करे।' राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सियासी दिग्गजों ने महान अभिनेता के निधन पर गहरा दुख जताया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी तक, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खरगे सहित तमाम सियासी दिग्गजों ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक और दुख जताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- मुझे गहरा दुख पहुंचा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- दिग्गज अभिनेता श्री नाना पाटेकर के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। अपने सशक्त और भावपूर्ण अभिनय से उन्होंने मानवीय अनुभवों की एक विस्तृत श्रृंखला को जीवंत कर दिया। उन्होंने ऐसे पात्रों का चित्रण किया जिन्होंने लोगों के दिलों और दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी। समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता वंचितों के प्रति उनकी चिंता को दर्शाती थी। उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी बोले- नाना के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दर्शकों को ऐसे किरदार दिए जो पीढ़ियों तक याद रहेंगे। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, बहुत कम अभिनेताओं में श्री नाना पाटेकर जी जैसी तीव्रता, व्यक्तित्व और अचूक उपस्थिति थी। उन्होंने हर भूमिका में उल्लेखनीय बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे किरदार दिए जो पीढ़ियों तक याद रहेंगे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'नाना पाटेकर के साथ शेयर की अपनी यूनिफॉर्म वाली तस्वीर', एक्टर के निधन पर पूर्व सेना प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

'तिरंगे की शान के लिए जिए नाना, परिंदे की तरह उड़ते रहे', पीएम मोदी ने कुछ यूं किया Nana Patekar को याद

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा