UP Board 10th Result 2022 Released on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, Sarkari Result 2022, upmspresults.up.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी ने आज 18 जून को दोपहर 2 बजे कक्षा 10वीं के बोर्ड परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसके साथ ही उत्तर प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो चुका है। एक बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो जाने के बाद सभी छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in. पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देक सकते हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड के लगभग 27 लाख छात्र बीते काफी समय से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बोर्ड के अधिकारियों को जल्द रिजल्ट घोषित करने के दिशा निर्देश दिए थे।
UP Board 10th 12th Result 2022 LIVE: Check Marks here | UP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link
सभी छात्र इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-upresults.nic.in पर जाए।
- होमपेज पर ‘UPMSP class 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवश्यक क्रेडियंशल्स जैसे रोलनंबर आदि डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यूपी बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में इतने अंक लाना जरूरी
यूपी बोर्ड 2022 को उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को 100 में से 33 अंक हासिल करने आवश्यक होंगे। पास होने के लिए, छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 अंक या न्यूनतम 5 विषयों को पास करना होगा। यदि छात्र किसी एक विषय में पास होने में असफल होते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प मिलेगा।
बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वह अपने पेपर दोबारा चेक करवाने के लिए रीवैल्युशन का फॉर्म भर सकते हैं।

