UGC NET Phase 2 Admit Card 2022: कब जारी होंगे UGC NET फेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड? ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 05:56 PM IST

UGC NET Phase 2 Admit Card 2022 Release Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब जल्द ही UGC NET फेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि फिलहाल एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। उम्मीदवारों के लिए फेज 2 की परीक्षा 12 अगस्त से शुरू होगी।

UGC NET Phase 2 Admit Card 2022: कब जारी होंगे UGC NET फेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड? ऐसे करें चेक

UGC NET Phase 2 Admit Card 2022 at ugcnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) फेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि फेज 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। 

एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित डेट 

उम्मीदवारों को बता दें कि फिलहाल एडमिट जारी होने की डेट और समय से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है, हालांकि अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो संभावनाएं जताई जा रही हैं कि  UGC NET के फेज 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 अगस्त 2022 तक जारी किए जा सकते हैं। छात्रों को बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

How to Download UGC NET Admit Card 2022

एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें। 
  • आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी। 
  • अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • अब इसे डाउनलोड करें और बाद के लिए एक प्रिंट आउट लें। ​

एडमिट कार्ड में मिलेगी ये जानकारी

  • उम्मीदवार के नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा का दिन और समय 
  • परीक्षा के दिन के लिए दिशा-निर्देश। 

दो शिफ्टों में आयोजित होगी परीक्षा

छात्रों को बता दें कि UGC NET के फेज 2 की परीक्षा 12 अगस्त से 14 अगस्त, 2022 तक आयोजित होने वाली है। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को क्रॉस-चेक कर लें। अगर आपके एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती नजर आती है तो तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें।

End of Article