SSC GD Constable Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 जारी करेगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक परिणाम 31 दिसंबर, 2021 तक जारी किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट परऑनलाइन उपलब्ध होगा। इससे पहले आयोग की ओर से आंसर की जारी की जा चुकी है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल पद में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और बैकग्राउंड की जांच शामिल है। इस साल की एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट सीबीटी स्कोर पर आधारित होगी। उम्मीदवार परिणाम के साथ एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ 2021 भी देख सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2-25 अगस्त, 2021 को ऑनलाइन आयोजित की जानी थी। मगर ये स्थगित हो गई थी। जिसके चलते परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आयोजित की गई थी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
- एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 विकल्प पर जाएं
- लॉगिन क्रेडेंशियल के लिए अपना रोल नंबर एवं अन्य विवरण दर्ज करें
- एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा
- एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 डाउनलोड करें।
अनुमानित कट ऑफ चेक करें
जीडी कान्स्टेबल परीक्षा के परिणाम के तहत कट ऑफ विभिन्न श्रेणियों के आधार पर होंगे। अनुमान के तहत
सामान्य वर्ग का कट ऑफ 72-76, ईडब्ल्यूएस का 72-75, ओबीसी 69-73, अनुसूचित जाति 60-64 और एसटी वर्ग का 55-58 तक जा सकता है।

