SSC GD Constable Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम जल्द ही ssc.nic.in पर होगा जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2021, 10:48 AM IST

SSC GD Constable Result 2021 Date: एससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी होने की संभावना है। 25,271 रिक्तियों के लिए कुछ दिन पहले आंसर की जारी हो चुकी है अब यहां देखें कब तक रिजल्ट जारी हो सकते हैं...

SSC GD Constable Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम जल्द ही ssc.nic.in पर होगा जारी

SSC GD Constable Result 2021 Date: Staff Selection Commission General Duty or SSC GD Constable Result 2021 जल्द ही आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एसएससी ने 16 नवंबर से 12 दिसंबर, 2021 तक जीडी कांस्टेबल पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए आंसर की जारी हो चुकी है अब जल्द ही ssc official website ssc.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।

आयोग सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पद के लिए परिणाम जारी करेगा। हालांकि, अब तक, आयोग द्वारा परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार परिणाम टैब पर जाकर और पीडीएफ डाउनलोड करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

25271 पदों पर होनी है भर्ती

रिक्तियों की कुल संख्या जिसके लिए भर्ती की जा रही है, 25271 है। परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कट-ऑफ की जांच कर सकेंगे। परीक्षा के लिए कट ऑफ विभिन्न कारकों से प्रभावित होता है जैसे परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, बैकलॉग रिक्तियां, और अन्य।

वर्ष 2021 के लिए सामान्य वर्ग के लिए अपेक्षित कट ऑफ 75 से 85 अंक है। एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट ऑफ 60 से 75 अंक और एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 से 65 अंक है।

एससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 तिथियां

इवेंट तिथि
अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2021
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 जनवरी 2022 (संभावित)

कुछ दिन पहले, आयोग ने ssc official site ssc.nic.in पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवार क्रेडिंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके SSC GD Constable Provisional Answer Key देख सकते हैं। अभी भी जो लोग टें​टेविट आंसर की देखना चाहते हैं वे अब इस लिंक Provisional Answer Key PDF पर क्लिक करके देख सकते हैं। 

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक SSC GD Constable Provisional Answer Key के खिलाफ आपत्तियां उठा सकेंगे, यदि कोई हो तो। उम्मीदवारों को बता दें, कि यदि आपत्तियां आती हैं तो इन पर विचार करने के बाद SSC GD Constable Final Answer Key जारी की जाएगी। इसके कुछ ​ही दिनों के अंतर पर SSC GD Constable Result जारी कर दिया जाएगा।

End of Article