एजुकेशन

GSRTC Helper Vacancy 2026: सड़क परिवहन निगम में नौकरी का मौका, 2510 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

GSRTC Helper Vacancy 2026 Last Date: गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) में हेल्पर के पदों पर अप्लाई का मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 2510 पदों के लिए ojas.gujarat.gov.in से आवेदन कर सकता है।

Image

गुजरात सड़क परिवहन निगम में नौकरी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

GSRTC Helper Vacancy 2026 Last Date: गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) में हेल्पर बनने का मौका है। विज्ञप्ति कई दिन पहले आई थी, लेकिन इच्छुक उम्मीदवार अभी भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये 2510 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन गुजरात के OJAS पोर्टल ojas.gujarat.gov.in पर करना होगा। आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है।

GSRTC Helper Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त ITI से कम से कम एक साल का संबंधित ट्रेड कोर्स होना चाहिए। इसमें मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक डीजल, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, कारपेंटर और पेंटर जैसे ट्रेड शामिल हैं। GSRTC Helper Recruitment 2026 Pdf के तहत, उम्मीदवार की उम्र 6 अक्टूबर 2026 को 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

परीक्षा में ट्रेड के सवालों की रहेगी अहम भूमिका

चयन के लिए 100 अंकों की MCQ परीक्षा होगी और इसे हल करने के लिए दो घंटे मिलेंगे। पेपर में सामान्य ज्ञान व गुजरात से जुड़े इतिहास-भूगोल के 30 अंक, गुजराती और अंग्रेजी व्याकरण के 5-5 अंक, ट्रेड से जुड़े 50 अंक और बेसिक कंप्यूटर के 10 अंक होंगे। अंतिम मेरिट में परीक्षा के 90 अंक और उसी ट्रेड में की गई अप्रेंटिसशिप के 10 अंक जोड़े जाएंगे। यानी अप्रेंटिसशिप का ट्रेड ITI वाले ट्रेड से मेल खाना जरूरी है।

GSRTC Helper Vacancy 2026 Fees

सामान्य वर्ग के लिए फीस 300 रुपये और GST है, जबकि आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये और GST देना होगा। फीस जमा करने के लिए आखिरी दिन का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर तकनीकी परेशानी हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति पांच साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट-आधारित होगी, जिसमें निश्चित वेतन दिया जाएगा। एक और बात पर ध्यान दें, यहां पुरुष वर्ग के अलावा महिला वर्ग भी आवेदन कर सकती हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article