एजुकेशन

UP Special TET Registration 2026: यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख, upessc.up.gov.in पर करें अप्लाई

UP Special TET Registration 2026 Last Date Today: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आज यानी 4 अक्टूबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

UP Special TET Registration 2026 Last Date: यूपी स्पेशल टीईटी रजिस्ट्रेशन के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख

UP Special TET Registration 2026 Last Date Today: यदि आपने भी अब तक यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है तो आपके लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आज यानी 4 अक्टूबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बता दें यूपीईएसएससी की ओर से यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा के लिए 3 सितंबर 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यहां आवेदन के लिए 5 सितंबर को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में यदि आपने भी अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

UP Special TET Qualification: यूपी स्पेशल टीईटी के लिए क्वालिफिकेशन

यूपी स्पेशल टीईटी पेपर 1 के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही एलिमेंट्री एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा जरूरी है। वहीं पेपर 2 के लिए उम्मीदवार कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट और एलिमेंट्री एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा या B.Ed होना चाहिए। इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी और चार साल का B.El.Ed, या कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और स्पेशल एजुकेशन में एक साल का B.Ed करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

UP Special TET Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेद

  • सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPESSC UP Special TGT Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म सबमिट कर लिया जाएगा।

ध्यान रहे यदि आपने पहले ओटीआर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो सबसे पहले आपको One Time Registration यानी OTR पूरा करना होगा। इसके बाद प्राप्त लॉगिन डिटेल्स के जरिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

UP Special TET Registration 2026 Fees: आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस(EWS) - 1000 रुपये

अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) - 500 रुपये

पीडब्ल्यूडी (PWD) - 300 रुपये

UP Special TET Exam Date 2026: कब होगी यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा

बता दें यूपी स्पेशल टीईटी 2026 परीक्षा 3 नवंबर 2026 को होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 1 नवंबर 2026 को जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article