SSC CGL Final Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है। इन आंसर की को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया गया है। एसएससी सीजीएल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अंतिम उत्तरों की जांच कर सकते हैं, बता दें एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2022 अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित है। एसएससी सीजीएल अंतिम उत्तर कुंजी देखने के लिए यहां लिक दिया गया है।
How to Download SSC CGL Answer Key 2022 ?
- उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर देखें Combined Graduate Level Examination (Tier-I) 2021: Uploading of Final Answer Keys along with Question Paper(s)’ नाम से लिंक मिलेगा।
- इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जो कि एक पीडीएफ रूप में है।
- इस पीडीएफ के सबसे निचले हिस्से में देखें आपको आंसर की देखने के लिए लिंक मिल जाएगा, क्लिक करने पर फिर नया पेज खुलेगा।
- यहां दो जानकारी देनी है, रोल नंबर और पासवर्ड, इसके आद SSC CGL Answer Key 2022 स्क्रीन पर आ जाएगी।
उम्मीदवार ऊपर दिए गए लिंक का उपयोग करके अंतिम उत्तर कुंजी के साथ अपने संबंधित प्रश्न पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं। यह लिंक उम्मीदवारों के लिए 14 जुलाई 2022 से 12 अगस्त 2022 तक शाम 07:00 बजे तक के लिए उपलब्ध रहेगा।
SSC CGL Tier Exam 2021 का आयोजन पूरे देश में 11 से 21 अप्रैल 2022 तक किया गया था। SSC CGL Tier 1 Result 2022 को 4 जुलाई, 2022 को घोषित किया गया था। SSC CGL कट-ऑफ 2022 को असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) और अन्य के पदों के लिए अलग से जारी किया गया था।

