SSC CGL Tier-2 Admit Card 2022: आज शाम तक जारी हो सकता है एसएससी सीजीएल टियर 2 का एडमिट कार्ड, ssc.nic.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 12:12 AM IST

SSC CGL Tier-2 Admit Card 2022 Date: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) आज यानी 27 जुलाई 2022 को सीजीएल टियर 2 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। टियर-2 की परीक्षा 08 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी।

SSC CGL Tier-2 Admit Card 2022: आज शाम तक जारी हो सकता है एसएससी सीजीएल टियर 2 का एडमिट कार्ड, ssc.nic.in पर करें डाउनलोड

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2022 Date: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) आज यानी 27 जुलाई 2022 को सीजीएल टियर 2 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। आयोग के एक करीबी सूत्र ने बताया कि एसएससी ने अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र तैयार कर लिया है, अब जारी करने की देरी है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या क्षेत्रीय वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ध्यान रहे एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें टियर-1 में शॉर्टलिस्ट किया गया है।

बता दें टियर-2 की परीक्षा 08 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी, इसमें सफल उम्मीदवारों के लिए बोर्ड टियर-3 की परीक्षा आयोजित करता है। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर व टैक्स ऑफिसर समेत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों की रिक्तियों को भरा जाएगा। एसएससी ने टियर 1 का रिजल्ट 04 जुलाई 2022 को जारी किया था, जिसमें 1 लाख 50 हजार अभ्यर्थी सफल हुए थे। ऐसे में सभी अभ्यर्थी टियर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का इंतजार कर रह हैं, प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CGL Tier 2 Admit Card 2022, ऐसे करें डाउनलोड

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर SSC CGL Tier 2 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

- लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।

- प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव करें।

बता दें एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल स्टडीज, सांख्यिकी और इंग्लिस लैंग्वेज 25-25 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 मार्क्स का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार टियर 3 के लिए पात्र होंगे।

बिना प्रवेश पत्र के नहीं होगी एंट्री

ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना ना भूलें। यदि प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो आपके चेहरे से मैच नहीं होती है, तो किसी भी हाल में परीक्षा हॉल में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

End of Article