SBI Clerk Bharti 2022: भारतीय स्टेट बैंक, SBI, sbi.co.in पर क्लर्क भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद करने के लिए कमर कस रहा है। आवेदन लिंक 7 सितंबर को एक्टिव किया गया था और आवेदन करने की लास्ट डेट 27 सितंबर, 2022 को समाप्त हो रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5008 वैकेंसी को भरा जाएगा। पात्रता, आयु सीमा, आवेदन फीस, आवेदन स्टेप्स और अन्य विवरण यहां देखे जा सकते हैं।
आवेदन करने के योग्य होने के लिए, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2002 के बाद नहीं होना चाहिए जैसा कि अधिसूचना में बताया गया है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022: आवेदन फीस विवरण
- जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा।
- एससी / एसटी उम्मीदवारों को भुगतान करने से छूट दी गई है।
SBI क्लर्क भर्ती 2022: यहां देखें जरूरी डेट्स
रजिस्ट्रेशन लिंक 7 सितंबर, 2022 को एक्टिव किया गया था।
आवेदन करने की लास्ट डेट 27 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए संभावित महीना नवंबर 2022 है।
मेन्स परीक्षा दिसंबर / जनवरी 2023 में हो सकती है।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर करियर टैब पर जाएं और मौजूदा ओपनिंग सेक्शन तक पहुंचें।
- उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती (ग्राहक सहायता और बिक्री)'
- उम्मीदवारों को एक पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जहां उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
- जनरेटेड क्रेडेंशियल्स उपयोग कर लॉग इन करें और एसबीआई क्लर्क 2022 आवेदन पत्र भरें।
- फिर उन्हें आवश्यक विवरण का उल्लेख करना चाहिए।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें, आवेदन फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे जल्द ही आवेदन करना सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि के बाद जमा किए गए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

