BSER REET Result 2022: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी होने जा रहे हैं रीट के परिणाम, शिक्षा विभाग ने की पुष्टि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 09:50 PM IST

REET Result 2022, reetbser2022.in: बीएसईआर इस माह के अंत तक रीट का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लगातार ट्वीट कर सीएमअशोक गहलोत से जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने का अनुरोध कर रहे हैं। परीक्षा की समाप्ति के बाद उन्होंने अभ्यर्थियों को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि, इस परीक्षा के तहत प्राइमरी और अपर प्राइमरी के 62000 रिक्तियों को भरा जाएगा।

BSER REET Result 2022: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी होने जा रहे हैं रीट के परिणाम, शिक्षा विभाग ने की पुष्टि

REET Result 2022 Kab Aayega: रीट 2022 के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ट्वीट कर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने का अनुरोध कर रहे हैं। बता दें बोर्ड ने 19 अगस्त को अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 25 अगस्त तक का समय दिया गया था। इसके बाद से उम्मीद की जा रही थी कि, सितंबर के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस माह के अंत तक (REET Result 2022) रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

बीते कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, इस बार रीट परीक्षा के लिए अधिक पंजीकरण होने के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हो रही है, यही कारण है कि रिजल्ट में देरी हो रही है। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को फर्जी वेबसाइट व पास करवाने का झांसा देने वाले लोगों से आगाह किया था। बता दें इस बार रीट की परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की गई थी। यहां पासिंग परसेंटेज की बात करें तो, पेपर 2 की कटऑफ पेपर 1 की तुलना में अधिक जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

REET Result 2022, यहां करें चेक

  • REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर REET Level 1 & Level 2 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम पीडीएफ में प्रदर्शित होता है तो, अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

रीट की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। लेवल 1 की परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार प्रदेश सरकार के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे, वहीं लेवल 2 की परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने के लिए पात्र होंगे।

End of Article