SBI Clerk Mains Exam Date, Kab Hoga: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब अपने रिजल्ट का (SBI Clerk Mains Exam Date) इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे का ऐलान किया जा (SBI Clerk Mains Exam 2026) सकता है। क्योंकि मेन्स की परीक्षा इसी माह आयोजित की जानी है। प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आप एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम डेट जान सकते हैं।
SBI Clerk Mains Exam Date 2026: एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम डेट
एसबीआई क्लर्क मेन्स की परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल क्लर्क के कुल 9766 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स की परीक्षा क्वालीफाइंग होती है। इसके मार्क्स फाइनल में नहीं जुड़ते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 1000 से ज्यादा भरे जाएंगे पद
SBI Clerk Mains Exam Pattern: एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम का पैटर्न
एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहां 200 मार्क्स के कुल 190 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस के 50 मार्क्स के 50 सवाल, जनरल इंग्लिश से 40 मार्क्स के 40 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 मार्क्स के 50 सवाल और रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 60 मार्क्स के 50 सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे। ध्यान रहे एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां मेन्स की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को एलपीटी के लिए बुलाया जाएगा।
