RSMSSB VDO Exam Date 2021: इंतजार खत्म, RSMSSB VDO परीक्षा तिथि 2021 जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2021, 02:22 PM IST

Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी यानी Village Development Officer 2021 और कंप्यूटर यानी Computer 2021 के लिए अस्थायी परीक्षा तिथि जारी कर दी है।

RSMSSB VDO Exam Date 2021: इंतजार खत्म, RSMSSB VDO परीक्षा तिथि 2021 जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RSMSSB VDO Exam Date 2021: Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी यानी Village Development Officer 2021 और कंप्यूटर यानी Computer 2021 के लिए अस्थायी परीक्षा तिथि जारी कर दी है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे rsmssb official website rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा तिथि अनुसूची चेक कर सकते हैं।

27/28 दिसंबर (VDO) को होगी परीक्षा

जारी संक्षिप्त नोटिस के अनुसार, राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 27/28 दिसंबर 2021 को ग्राम विकास अधिकारी 2021 के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है जबकि 19 दिसंबर 2021 को कंप्यूटर 2021 के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।

3896 (VDO) पदों पर होनी है भर्ती

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) के 3896 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नौकरी अधिसूचना जारी की थी। इन पदों पर 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यह राज्य की बड़ी भर्ती में से एक है, जिसमें मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन के पात्र रखा गया था।

Village development officer recruitment 2021 के अलावा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंप्यूटर के 250 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था। राज्य में शुरू किए गए इस प्रमुख भर्ती अभियान के लिए गणित/सांख्यिकी/ अर्थशास्त्र में डिग्री और कंप्यूटर में डिग्री/ डिप्लोमा/ प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। कंप्यूटर के लिए चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन पर आधारित है।

ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने ग्राम विकास अधिकारी VDO 2021 और कंप्यूटर 2021 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं। आप इसे नीचे दिए गए सीधे लिंक से भी देख सकते हैं।

बता दें, आवेदन प्रक्रिया अभी भी चल रही है।

End of Article