RSMSSB Calendar 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का कैलेंडर जारी, अप्रैल से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 05:37 PM IST

RSMSSB, Rajasthan Staff Selection Board Exams Calendar 2022: इस साल के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपना कैलेंडर जारी कर दिया है।

RSMSSB Calendar 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का कैलेंडर जारी, अप्रैल से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं

RSMSSB Calendar for 2022 Exams Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सोमवार को इस वर्ष की भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। इस वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक 11 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव श्री पुष्कर राज शर्मा ने बताया कि सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल को प्रस्तावित है। आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर भी रिजल्ट से संबंधित जानकारी उपलब्ध है।

इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 7, 8 और 9 मई को होगी। ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा मई में होगी, जबकि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की परीक्षा मई और जून में करवाने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला सहायक भर्ती की परीक्षा 4 जून को, कनिष्ठ अभियंता (कृषि अभियांत्रिकी) भर्ती परीक्षा 18-19 जून को, पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा जुलाई में, तहसील राजस्व लेखाकार एवं कनिष्ठ लेखाकार भर्ती परीक्षा सितंबर में करवाई जाएगी।

श्री शर्मा ने बताया कि वनपाल और वनरक्षक भर्ती परीक्षा अक्टूबर में, सुपरवाइजर और महिला अधिकारिता भर्ती परीक्षा नवंबर में और कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा दिसंबर में करवाई जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड  RSMSSB Calendar 2022:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट होम पेज पर राजस्‍थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्‍टीरियल सर्व‍िसेज सेलेक्‍शन बोर्ड (RSMSSB) स्‍क्रीन पर दिखेगा।
3. होम पेज पर Press Note : RSSB Tentative Exam Calendar 2022-23 पर जाएं। विभ‍िन्‍न परीक्षाओं की तारीख के लिंक मिलेंगे।
4. क्‍ल‍िक करने पर नया पेज खुलेगा जिसके अंदर परीक्षा का शेड्यूल होगा।
5. भविष्य के लिए कैलेंडर डाउनलोड करके, प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।



गौरतलब है कि 25 जनवरी 2022 को मंगलवार के दिन राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के कैलेंडर के अलावा पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

End of Article