RRB NTPC CBT 2 Answer Key: यहां तुरंत चेक करें आरआरबी सीबीटी 2 आंसर की, PDF डायरेक्ट लिंक हुआ एक्टिव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 11:23 PM IST

RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एनटीपीसी सीबीटी 2 भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। यहां दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से आप आंसर की को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC CBT 2 Answer Key: यहां तुरंत चेक करें आरआरबी सीबीटी 2 आंसर की, PDF डायरेक्ट लिंक हुआ एक्टिव

RRB NTPC CBT 2 Answer Key Download: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की 2022 बुधवार, 22 जून 2022 को rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जो हाल ही में आरआरबी एनटीपीएससी सीबीटी 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आरआरबी आंसर की देख सकते हैं और इस पर अपनी आपत्तियां भी उठा सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की 2022 उन उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है जिन्होंने आरआरबी एनटीपीसी वेतन स्तर 5, 3, 2 परीक्षा दी थी।

आरआरबी आंसर की 2022 उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर देखने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। आरआरबी सीबीटी 2 आंसर की अलग-अलग क्षेत्रीय वेबसाइट्स जैसे rrbkolkata.gov.in, rrbbnc.gov.in और अन्य पर भी जारी की गई हैं। यहां आप आंसर की का सीधा लिंक भी पा सकते हैं।

RRB NTPC CBT 2 आंसर की डायरेक्ट लिंक: Answer Key 2022 - Direct Links to check

आरआरबी एनटीपीएससी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी 2022 को देखने और डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की - कैसे चेक करें
1.
उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
2. होम पेज पर एनटीपीसी सीबीटी 2 पे लेवल 5, 3, 2 आंसर की लिंक पर क्लिक करें
3. अपना लॉग इन विवरण जैसे आवेदन संख्या आदि दर्ज करें।
4. आपकी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखेगी।
5. अगर आवश्यक हो तो प्रतिक्रियाओं की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।



आपत्ति उठाने का मौका: आरआरबी ने यह भी कहा है कि उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीएससी सीबीटी 2 वेतन स्तर 5, 3 और 2 परीक्षाओं के लिए जारी आंसर की पर आपत्ति उठा सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते हैं तो उम्मीदवार आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट्स पर दिए आपत्ति लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

आत्तियों के बाद जारी होगी अंतिम आंसर की: उम्मीदवारों को यह ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि वेतन स्तर 5,3,2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की 2022 प्रकृति में अनंतिम यानी प्रोविजनल है। उम्मीदवारों की ओर से उठाई गई आपत्तियों के आधार पर बोर्ड की ओर से अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

End of Article