RRB NTPC CBAT 2022 Admit Card: जारी होने वाला है RRB NTPC CBAT का प्रवेश पत्र, यहां करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 04:00 PM IST

RRB NTPC CBAT 2022 Admit Card Date: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही RRB NTPC CBAT परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने वाला है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार RRB NTPC CBAT परीक्षा 30 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी।

RRB NTPC CBAT 2022 Admit Card: जारी होने वाला है RRB NTPC CBAT का प्रवेश पत्र, यहां करें डाउनलोड

RRB NTPC CBAT 2022 Admit Card Released at rrbajmer.gov.in: आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही RRB NTPC CBAT परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने वाला है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार RRB NTPC CBAT परीक्षा 30 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड परीक्षा से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर देता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि, आरआरबी आज शाम तक या फिर कल यानी 26 जुलाई 2022 को दोपहर तक एनटीपीसी सीबीएटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर देगा। ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आधार से जुड़े बायोमैट्रिक से गुजरना होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB NTPC CBAT 2022 Admit Card, ऐसे करें डाउनलोड

- सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर RRB NTPC CBAT Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।

- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।

- आपके स्क्रीन पर प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर डाउनलोड कर लें।

ध्यान रहे जो उम्मीदवार RRB NTPC CBT 2 परीक्षा में क्वालीफाई हुए हैं, वो अब कंप्यूटर आधारिक एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए शामिल होंगे। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा हॉल पर ओरिजिनल आधार कार्ड व अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य ले जाएं। साथ ही प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र व परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। साथ ही हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहें, एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। 

End of Article