UGC NET Answer Key Release Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए, यूजीसी नेट की परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि NTA जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की भी जारी कर सकता है। जिसके साथ ही उम्मीदवारों का आंसर की जारी होने को लेकर इंतजार भी जल्द ही खत्म हो जाएगा।
छात्रों को बता दें कि एक बार आंसर की जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा के लिए आंसर की चेक करने के लिए सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने की सलाह दी जाती है।
How to Check UGC NET Answer Key 2022
- सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in खोलें।
- अब आपको न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में जाकर ‘UGC NET 2022 Answer Key’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना क्रैडेंशियल्स डालें और सबमिट करें।
- अब आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी जरूर लें।
UGC NET आंसर की 2022 जारी होने की संभावित डेट
संभावनाएं है कि एनटीए इसी सप्ताह यूजीसी नेट परीक्षा 2022 की आंसर की जारी कर सकता है। फिलहाल आंसर की जारी करने की डेट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। एक बार आंसर की जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों के लिए कुछ समय के लिए आंसर की में सुधार की विंडो भी खोली जाएगी, जिसके बाद अंतिम आंसर की जारी होगी। वहीं एक बार अंतिम आंसर की जारी होने के कारण, रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
कब हुई थी परीक्षा?
यूजीसी नेट परीक्षा 2022 इसी महीने 8 जुलाई से शुरू हुई थीं। जो कि 08, 09, 11 और 12 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आंसर की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA, भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा को आयोजित करता है। इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन मोड में यूजीसी नेट परीक्षा जुलाई 2022 आयोजित की गई थी।


