Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। संभावनाएं जताई जा रही है कि अब किसी भी वक्त राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में क्वालीफाई किया है उनकी पूरी लिस्ट भी रिजल्ट जारी होने के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
देखें रिजल्ट जारी होने की संभावित डेट
उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्थान कांस्टेबल पुलिस रिजल्ट 2022 इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है, हालांकि अगर संभावित डेट की बात करें तो 28 या 29 जुलाई तक रिजल्ट जारी होने की संभावनाएं हैं। छात्र कृपया ध्यान दें कि फिलहाल रिजल्ट जारी होने की डेट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
कुछ समय पहले जारी हुई आंसर की
बता दें बोर्ड ने हाल ही में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की थी, जिसके बाद आपत्ति जमा करने के लिए अंतिम तिथि 7 जुलाई 2022 तय की गई थी। अब उन आपत्तियों के आधार पर ही फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Recruitment 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
- चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब आप अपना रोल नंबर व नाम चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट के बाद आयोजित होगी शारीरिक पात्रता परीक्षा
लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा के राउंड से भी गुजरना होगा। इसके बाद फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होगा। इन सब के बाद आखिरकार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
बता दें कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।


