RRB Group D exam date 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें एग्‍जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया व अन्‍य डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 04:08 PM IST

RRB Group D exam date 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा को लेकर जरूरी नोटिस जारी किया है। जिसमें परीक्षा की तारीख की घोषणा की गई है। साथ ही अन्‍य जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं।

RRB Group D exam date 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें एग्‍जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया व अन्‍य डिटेल

RRB Group D exam date 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार इस बार केवल एक  सीबीटी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार 17 अगस्त 2022 से पेपर शुरू होंगे, हालांकि अभी ये अस्‍थायी परीक्षा तारीख है। 

इसके अलावा रिक्रूटमेंट बोर्ड ने मौजूदा परिस्थितियों और कोविड -19 महामारी के प्रभाव को देखते हुए इससे संबंधित निर्देश भी जारी किए है। इस बार  सीईएन आरआरसी (स्तर -1) के लिए आयोजित होने वाला कोई दूसरा चरण सीबीटी नहीं होगा यानी आवेदकों को केवल सिंगल सीबीटी एग्जाम देना होगा। 

1 लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती 
जिन उम्मीदवारों ने 7वीं सीपीसी पे मैट्रिक्स के लिए आरआरसी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए भारतीय रेलवे की विभिन्न इकाइयों में स्तर 1 के तहत 1 लाख से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का सीबीटी टेस्‍ट आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पर निर्धारित होगा। 

ये होगा परीक्षा पैटर्न 
आरआरबी रेलवे ग्रुप डी सीबीटी एग्जाम कुल 90 मिनट का होगा। पेपेर में कुल 100 सवाल होंगे। प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा। ऐसे में पेपर कुल 100 मार्क्स का होगा। इसमें  जनरल साइंस के 25 सवाल, गणित के 25 सवाल, जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग के 30 सवाल और जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स के 20 सवाल शामिल होंगे। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग के तौर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। 

इन आधार पर होगा चयन 
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों पर आधारित होगा। जिसमें सबसे पहले सीबीटी एग्जाम में क्वालीफाई करना होगा। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), और फिर मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद उन्‍हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। 

End of Article