RRB Group D Exam City 2022: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप यहां करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 03:32 PM IST

RRB Railway Group D 2022 Exam City, Center List Link on www.rbmumbai.gov.in, rrbcdg.gov.in, Sarkari Result 2022: आरआरबी द्वारा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सिटी स्लिप 2022 आज, 30 अगस्तए 2022 को जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, परीक्षा शहर की पर्चियां रेलवे भर्ती बोर्ड की विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड की जा सकेंगी।

RRB Group D Exam City 2022: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप यहां करें चेक

RRB Railway Group D 2022 Exam City: आरआरबी द्वारा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सिटी स्लिप 2022 आज, 30 अगस्त, 2022 को जारी करने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, परीक्षा शहर की पर्चियां रेलवे भर्ती बोर्ड की विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइटों जैसे rrbcdg.gov.in, rrbkolkata.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएंगी। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड सितंबर में आने की उम्मीद है।

उम्मीदवारों को लॉगिन करने या एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आरआरबी द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र शहर की पर्चियों पर उल्लिखित परीक्षा तिथि से चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

इस समय जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप

पिछले रुझानों को देखते हुए यदि जानकारी दें, तो आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 2022 शाम 4 से 5 बजे के बीच जारी कर जा सकती है। हालांकि, आरआरबी ने अपनी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है।

आरआरबी 8 सितंबर 2022 से 19 सितंबर 2022 तक वेतन स्तर 1 के उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन करेगा। ध्यान दे,  यह चरण 3 सीबीटी परीक्षा होगी। चरण-3 पूरे भारत के विभिन्न शहरों में चार समूहों पूर्वी तट रेलवे (भुवनेश्वर), पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (गुवाहाटी), उत्तर रेलवे (नई दिल्ली), दक्षिणी रेलवे (चेन्नईद्ध)  के लिए आयोजित किया जाएगा।

कब आएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी अपनी एक विज्ञप्ति में इस बारे में जानकारी दी है कि परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, अब चूंकि परीक्षा 8 सितंबर से शुरू हो रही है, ऐसे में 4 सितंबर तक एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है, लेकिन एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी होगी।

शेष चरणों की परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा भर्ती बोर्ड द्वारा नियत समय में की जाएगी। एक बार आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी-3 2022 के लिए परीक्षा शहर की पर्ची जारी होने के बाद, उम्मीदवारों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर डायरेक्ट लिंक अपलोड कर दिया जाएगा।

End of Article