REET Result 2022: आज जारी होगा REET परीक्षा 2022 का रिजल्ट? reetbser2022.in पर ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 01:40 PM IST

REET Result 2022 Releasing at reetbser2022.in: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रिजल्ट अब आज 30 अगस्त 2022 को जारी किया जा सकता है। बोर्ड नें 18 अगस्त 2022 को पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर कड़ी नजर बनाए रखने की सलाह दी जताी है।

REET Result 2022: आज जारी होगा REET परीक्षा 2022 का रिजल्ट? reetbser2022.in पर ऐसे करें चेक

REET Result 2022 Releasing Today: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, REET 2022 के लिए परिणाम आज 30 अगस्त 2022 को जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल REET रिजल्ट 2022 (REET Result 2022 Release Date) जारी होने की डेट और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणाम आज ही जारी हो जाएंगे।

रीट प्रोविजनल आंसर की इसी महीने 18 अगस्त 2022 को जारी की जा चुकी है। जिसके साथ ही इस आंसर की के खिलाफ आपत्ति जमा करने की आखिरी डेट, 25 अगस्त, 2022 तय की हई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि माध्यमिक परीक्षा बोर्ड राजस्थान, बीएसईआर इन सभी आपत्तियों पर विचार कर चुका है और अब किसी भी वक्त परिणाम घोषित हो जाएंगे।

REET Result 2022: आज जारी होगा रिजल्ट?

उम्मीदवारों को बता दें कि रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट आज दोपहर 1 या 2 बजे तक जारी हो जाएगा। हालांकि उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करने की सलाह दी जाती है।

How to Check REET Result 2022

एक बार रीट परीक्षा 2022 के लिए परिणाम जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इसे चेक करने की सलाह दी जाती है-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर ‘REET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड कर लें, अगर हो तो प्रिंट आउट भी निकाल लें।

14 लाख से अधिक उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 पिछले महीने 23 और 24 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। इसके लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें से पेपर 1 के लिए 3 लाख 86 हजार 508 जबकि पेपर-2 के लिए 12 लाख 57 हजार 738 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

End of Article