REET Result 2022 Release Date: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, REET 2022 का रिजल्ट अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। फिलहाल REET रिजल्ट 2022 जारी होने की डेट और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि परिणाम आज या कल में ही जारी हो जाएंगे।
अब जारी होगा फाइनल रिजल्ट
रीट परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की 18 अगस्त 2022 को पहले ही जारी कर दी गई है। आंसर की के खिलाफ आपत्ति जमा करने की आखिरी डेट, 25 अगस्त, 2022 तय की हई थी। माध्यमिक परीक्षा बोर्ड राजस्थान, बीएसईआर अब जल्द ही रीट रिजल्ट 2022 की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
यहां चेक करें संभावित डेट
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रीट परीक्षा 2022 का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। संभावित डेट की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम 2 या 3 सितंबर तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करने की सलाह दी जाती है।
How to Check REET Result 2022
एक बार रीट परीक्षा 2022 के लिए परिणाम जारी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इसे चेक करने की सलाह दी जाती है-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर जाकर ‘REET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे डाउनलोड कर लें, अगर हो तो प्रिंट आउट भी निकाल लें।
बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 पिछले महीने 23 और 24 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पेपर 1 के लिए 3 लाख 86 हजार 508 जबकि पेपर-2 के लिए 12 लाख 57 हजार 738 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।


