RSMSSB Results 2022: जारी हुआ राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट, rsmssb.rajasthan.gov.in से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 12:13 PM IST

RSMSSB Computer Instructor Results 2022 Declared: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रीस्तरीय सेवा चयन बोर्ड ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी है। यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध करवा दिया गया है।

RSMSSB Results 2022: जारी हुआ राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा का रिजल्ट, rsmssb.rajasthan.gov.in से करें चेक

RSMSSB Computer Instructor Results 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट 2022, जारी कर दिया है। RSMSSB सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परिणाम 2022 एक पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किए गए हैं। सीबीटी परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही अगले दौर की भर्ती परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इससे संबंधित अदिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। 

उम्मीदवारों को अपने RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। उन्हें इन परिणामों की जांच करने के लिए यहां दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

How to Check RSMSSB Computer Instructor Results 2022

  • उम्मीदवारों को राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा
  • होमपेज पर, 'Sr. कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 2022 के लिए चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें। 
  • RSMSSB परिणाम पीडीएफ के साथ एक नया पेज खुलेगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर देखने के लिए इसे स्क्रॉल करें।
  • आप इसकी एक कॉपी डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परिणाम 2022 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए अपने सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें। उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थान पर समय पर पहुंचने की भी सलाह दी जाती है।

End of Article