REET Admit Card 2022 Release Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब परीक्षा में मात्र तीन दिन का समय बाकी है अब अपनी तैयारी को मजबूत कर लें। चूँकि REET एडमिट कार्ड जारी हो गया है ऐसे में आप REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download REET Admit Card 2022
उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
- सबसे पहले REET की आधिकारिक वेबसाइट - reetbser2022.in पर जाएं।
- डाउनलोड आरईईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, जहां उम्मीदवार को सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले अपनी REET आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- आरईईटी हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी साथ रखें।
यह रहा डायरेक्ट लिंक - Download REET Admit Card 2022
15 लाख से अधिक छात्र हो सकते हैं परीक्षा में शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक REET 2022 की परीक्षा में करीब 15 लाख छात्र शामिल होने वाले हैं। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले जाएं और पहचान प्रमाण भी साथ में ही रखें। किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के REET परीक्षा 2022 में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बता दें कि REET प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा है। परीक्षा दो स्तरों में विभाजित है। स्तर 1 परीक्षा प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है और स्तर 2 परीक्षा माध्यमिक शिक्षकों (कक्षा 6 से 8) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह REET एडमिट कार्ड 2022 से जुड़ी सभी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट व टाइम्स नाउ नवभारत पर नजर बनाए रखें।

