RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022: जारी हुए राजस्थान कक्षा 5वीं के परिणाम, rajshaladarpan.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 02:19 PM IST

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022, Rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in, Rajresults.nic.in: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं के परिणाम आज सुबह 11:00 बजे जारी कर दिए हैं। छात्र राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022: जारी हुए राजस्थान कक्षा 5वीं के परिणाम, rajshaladarpan.nic.in पर करें चेक

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022, Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajresults.nic.in: छात्रों और उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म हुआ, आरबीएसई राजस्थान कक्षा 5वीं रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के कारण परिणाम अब 12.15 pm पर वापस जारी किया जाएगा। RBSE Rajasthan Class 5th Result 2022 का इंतजार छात्रों व उनके अभिभावकों को लंबे समय से था। लेकिन आज सुबह 11:00 बजे छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। हाल ही में यह सूचना दी गई थी कि शिक्षा निदेशालय, राजस्थान 8 जून को राजस्थान कक्षा पांचवी परिणाम 2022 की घोषणा करने वाला है। 

जिन छात्रों ने इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षा दी थी उनका परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह छात्र व उनके अभिभावक राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। राजस्थान कक्षा 5वीं परिणाम 2022 का इंतजार तकरीबन 14.53 लाख कर रहे थे। 

यहां जानें कैसे चेक करें अपना परिणाम

  1. परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर दाएं तरफ Examination Results 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद राजस्थान 5वीं 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा। 
  4. अब अपना रोल नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज करें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  5. नए पेज पर आपका रिजल्ट आ जाएगा जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं। 

अगर रिजल्ट चेक करते समय वेबसाइट पर कोई दिक्कत आए तो ऐसे में छात्र परेशान ना हों। चिंता करने की बजाय छात्र थोड़ी देर इंतजार करें। अकसर वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक होने की वजह से साइट क्रैश होने की दिक्कतें आती हैं। इसलिए छात्रों को चिंता करने की बजाय थोड़े-थोड़े देर में अपना परिणाम देखने की कोशिश करते रहना चाहिए।

End of Article