RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज यानी 13 जून 2022 को 3 बजे 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। साथ ही ट्वीट के माध्यम से भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 10 लाख छात्र शामिल हुए थे। ऐसे में अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। हालांकि यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आए हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 - ऐसे करें चेक: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। यहां होमपेज पर जाकर "Examination Results - 2022" पर क्लिक करें। अब नया पेज खुल जाएगा, यहां RBSE 10th Result 2022 पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर डालें और एंटर बटन दबाएं, इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, संबंधित स्कूल में छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से ही कलेक्ट करना होगा। इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं, तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन ले सकते हैं।

