Rajeduboard.rajasthan.gov.in, RBSE 10th Result 2022: घोषित हुए राजस्थान बोर्ड दसवीं के परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड मार्कशीट
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022, Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajresults.nic.in: आरबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। आरबीएसई 10वीं परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये 3 बजे जारी किया गया। परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री बी डी कल्लाने की। इस घोषणा के बाद रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। हालांकि साइट स्लो होने की वजह से नतीजे देखने में समय लग सकता है।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022, Rajeduboard.rajasthan.gov.in, Rajresults.nic.in: आरबीएसई 10वीं परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छात्र परिणाम देखने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। स्कोर देखने के लिए छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर का उपयोग करना होगा। आरबीएसई के जरिये सबसे पहला रिजल्ट 1 जून को कक्षा 12वीं साइंस व कॉमर्स के रूप में जारी किया गया था। इसके बाद 12वीं आर्ट्स और 5वीं व 8वीं का परिणाम जारी किया गया। यहां पासिंग पर्सेंटेज, टॉपर्स की जानकारी साझा की जाएगी। सबसेे तेज रिजल्ट, रिजल्ट लिंक व संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।
RBSE 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check Marks here | RBSE 10th Result 2022 Roll Number Wise: Check here
आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक अनिवार्य विषय में व्यक्तिगत रूप से कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि जो छात्र एक से दो विषय में 33% से कम नंबर लाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।
RBSE 10th result live - लड़कियों ने मारी बाजी
कल घोषित हुए 10वीं कक्षा के परिणाम में लड़कियों ने 84.38 प्रतिशत का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल कर लड़कों को पछाड़ दिया है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.62 प्रतिशत दर्ज किया गया है। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Rajasthan 10th result 2022 - 10 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए जारी हुआ रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल पूरे देश में COVID19 मामलों की वृद्धि के कारण राज्य में कक्षा 10 की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। लेकिन इस बार ऑफलाइन मोड में परीक्षा का आयोजन किया गया है, इसलिए पिछले वर्ष से ज्यादा इस बार परीक्षा परिणाम का इंतजार किया जा रहा था। बता दें, इस बार 10 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए रिजल्ट जारी किया गया था।
RBSE 10th result 2022 - 82.89 प्रतिशत गया रिजल्ट
राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर ने कल 13 जून को कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस साल, बोर्ड ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.89 प्रतिशत दर्ज किया जो पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी गिरावट है।
RBSE 10th result live - डॉ बी डी कल्ला ने की रिजल्ट की घोषणा
राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने जयपुर के एजुकेशन कॉम्प्लेक्स के कॉन्फ्रेंस हॉल में आरबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा की है। इस साल 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक लगभग 20 लाख छात्रों ने कक्षा 10, 12 की परीक्षा दी।
Rbse 10th Result Live - आरबीएसई 10वीं के परिणाम घोषित
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं, छात्र रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा किसी और क्रेडिंशियल की जरूरत नहीं होगी।
RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - यहां चेक करें पिछले वर्षों के रिकॉर्ड
वर्ष 2021 99.56 पास प्रतिशत
वर्ष 2020 80.63 पास प्रतिशत
वर्ष 2019 79.85 पास प्रतिशत
वर्ष 2018 79.86 पास प्रतिशत
वर्ष 2017 78.96 पास प्रतिशत
वर्ष 2016 75.89 पास प्रतिशत
Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - हर विषय में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
आरबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 बोर्ड द्वारा 13 जून की दोपहर 3 बजे घोषित किए गए। परीक्षामें योग्य माने जाने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। जो लोग आवश्यक अंक प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उनके लिए बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - कंपार्टमेंटल परीक्षा का भी होगा आयोजन
राजस्थान 10 वीं के परिणाम 2022 की घोषणा के बाद, 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र मार्कशीट के साथ कक्षा 11 में प्रवेश कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड के उन छात्रों के लिए कक्षा 10 की कंपार्टमेंटल परीक्षा भी आयोजित करेगा जो परीक्षा में अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं।
Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - ये रहा पास प्रतिशत
लड़कियां: 84.38 फीसदी
लड़के: 81.62%
कुल पास प्रतिशत : 82.89%
RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - असंतुष्ट परीक्षार्थी स्क्रूटनी के लिए कर सकते हैं अप्लाई
स्क्रूटनी की प्रक्रिया में दिए गए अंकों के योग में भिन्नता, किसी प्रश्न के अंक नहीं दिए गए हों, आंसरशीट में दिए गए अंकों में भिन्नता आदि त्रुटियों का निपटारा किया जाता है। ऐसे में जो परीक्षार्थी अपने राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम से असंतुष्ट हैं वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
परिणाम की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की प्रति अपने पास रखें।
RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - रिजल्ट जारी होते ही क्रैश हुई साइट
राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम 2022 आधिकारिक तौर पर राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। हालांकि साइट क्रैश होने की वजह से परीक्षार्थियों को अपना परिणाम चेक करने में दिक्कत आ रही है। बोर्ड के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.8% है।
Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - पिछले साल रद्द को गई थी परीक्षा
पिछले साल, देश भर में COVID 19 मामलों में वृद्धि के कारण राज्य में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा रद्द कर दी गई थीं। ऐसे में परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए आंतरिक मूल्याकन प्रक्रिया के जरिए मार्क्स दिए गए थे। हालांकि इस बार नियमों का पालन करते हुए ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की गई थी।
RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर
राजस्थान बोर्ड ने 13 जून, 2022 को कक्षा 10वीं का परिणाम 2022 घोषित किया है। लड़कियों ने 84.38 पास प्रतिशत के साथ लड़कों के मुकाबले ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 प्रतिशत रहा। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - स्कूल से मिलेगी मार्कशीट
छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी स्कोर शीट की एक प्रति डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं इसकी हार्ड कॉपी छात्र बाद में अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। ये रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद उपलब्ध कराई जाएगी। अगर इसमें नाम या अन्य डिटेल में गलती मिलती है तो वे इसमें सुधार करा सकते हैं।
Sarkari Result Live - इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं परिणाम
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
indiaresult.com
RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - मैसेज से देखें रिजल्ट
भारी ट्रैफिक के कारण आरबीएसई अजमेर की वेबसाइटें क्रैश हो गई है। ऐसे में छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन नहीं देख पा रहे हैं। वे अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए 56263 पर एसएमएस कर सकते हैं। उन्हें कुछ इस फॉरमेट में मैसेज भेजना होगा। RESULT<स्पेस>RAJ10<स्पेस>रोल नंबर।
RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - जानिए इस साल कितने परीक्षार्थी हुए पास
राजस्थान बोर्ड की ओर से 13 जून को कक्षा 10 का परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। इस साल 82.89 फीसदी छात्रों ने राजस्थान कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा पास की है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी साइट क्रैश हो गई है।
RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - जानिए कितना रहा पास प्रतिशत
राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने इस साल आरबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस साल लड़कियों ने 84.38 प्रतिशत का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल कर लड़कों को पछाड़ दिया है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.62 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
Sarkari Result Live - जानिए पिछले साल का पास प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे कुछ ही पल में जारी होने वाले हैं। पिछले वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत रहा। जिसमें 99.62 प्रतिशत लड़कियों ने बीएसईआर कक्षा 10 की परीक्षा पास की, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.51 प्रतिशत रहा।
RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - 10 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म
इस साल, कक्षा 20 की परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक हुई थीं। परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई और 11:45 बजे तक जारी रही। अब, 10 लाख से अधिक छात्र अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो आज दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। माना जा रहा है कि रिजल्ट Education Minister Dr. BD Kalla घोषित करेंगे। इसके बाद छात्र ऑनलाइन चेक कर सकेंगे परिणाम।
Sarkari Result Live - स्वास्थ्य क्षेत्र में नया अपडेट
Sanjay Gandhi Post Graduate Institute of Medical Science ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। वे उम्मीदवार जो रिक्ति के साथ नामांकित हैं, वे अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगइन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।
rajeduboard.rajasthan.gov.in - मूल्यांकन मानदंडों पर नहीं होंगे अंक
जून 2021 में, आरबीएसई ने घोषणा की थी कि परिणाम मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर तैयार किए जाएंगे लेकिन इस बार ऑफलाइन परीक्षा में प्राप्तअंक के आधार पर रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इन परिणामों को आप rajeduboard.rajasthan.gov.in से चेक कर सकते हैं, हालांकि इस पेज पर भी आपके लिए डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा। Board of Secondary Education, Rajasthan से जुड़े अपडेट देखें।
RBSE 10th Result 2022 Live - ऑफलाइन मोड में हुई थी परीक्षा
2021 में, आरबीएसई ने राज्य में कोविड -19 मामलों में वृद्धि का हवाला देते हुए कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की थी। लेकिन इस बार कोविड को लेकर मामला नियंत्रित था, इसीलिए राजस्थान समेत सभी राज्यों ने ऑफलाइन मोड में परीक्षा का आयोजन किया था। Board of Secondary Education, Rajasthan द्वारा रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही यहां भी रिजल्ट लिंक दिया जाएगा।
Rajasthan Board Result 2022 - देखें 12वीं का पासिंग पर्सेंटेज
आरबीएसई 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 96.53% था, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.53% था। जैसे ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाता है यहां 10वीं के पासिंग पर्सेंटज की भी जानकारी दे दी जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार कक्षा में 10 लाख से ज्यादा छात्र शामिल थे। इन सभी का इंतजार आज दोपहर 3 बजे खत्म हो जाएगा।
Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - आरबीएसई का हर अपडेट देखें
आरबीएसई इससे पहले कक्षा 12वीं के सभी स्ट्रीमों और 5वीं व 8वीं के परिणाम जारी कर चुका है। अब केवल 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी होना बचा है जो कि आज दोपहर 3 बजे जारी कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की तरफ से आने वाले हर अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें। यहां टॉपर्स लिस्ट व अन्य जानकारी भी साझा की जाएगी।
RBSE 10th Result 2022 Live - इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
आरबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र केवल rajeduboard.rajasthan.gov.in से रिजल्ट देख पाएंगे। माना जा रहा है कि आरबीएसई इन रिजल्ट्स को rajresults.nic.in पर भी जारी किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। परिणाम केवल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ही जारी होंगे। सबसे तेज रिजल्ट्स देखने के लिए इस पेज पर बने रहें।
