LIVE

RBSE 10th Result 2022, Rajeduboard.rajasthan.gov.in: घोषित हुए राजस्थान बोर्ड दसवीं का रिजल्ट, यहां से करें मार्कशीट डाउनलोड

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 15, 2022, 07:02 IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in:आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 जारी हो गया है, परीक्षार्थी इन रिजल्ट्स को रोल नंबर की मदद से देख पाएंगे। इन परिणामों की घोषणा आज सभी छात्रों के लिए दोपहर 3 बजे की गई है, जल्द ही लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा। आरबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम की तारीख और समय पर मुहर शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने लगाई थी। छात्र कुछ देर में इन परिणामों को rajeduboard.rajasthan.gov.in से देख सकेंगे

RBSE 10th Result 2022, Rajeduboard.rajasthan.gov.in: घोषित हुए राजस्थान बोर्ड दसवीं का रिजल्ट, यहां से करें मार्कशीट डाउनलोड

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 को सबसे तेज इसी पेज पर कवर किया गया है, यहां रिजल्ट लिंक के साथ साथ अन्य जानकारियों को भी कवर किया जा रहा है। आज दोपहर ठीक 3 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 परिणाम की घोषणा की गई है, इन परिणामों की जानकारी राज्य शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला द्वारा की गई, कुछ देर में रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। इन रिजल्ट्स को केवल rajeduboard.rajasthan.gov.in से देखा जा सकेगा। हालांकि यह पेज http://rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2022/query.htm खुल रहा है, यहां से भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

RBSE 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check Marks Here | RBSE 10th Result 2022 Roll Number Wise Link

आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया। इन रिजल्ट्स को देखने के लिए केवल रोल नंबर की जरूरत है। अब जल्द ही टॉपर्स की जानकारी, पासिंग प​र्सेंटेज व अन्र जानकारियों को यहां आपके साथ साझा किया जाएगा।

RBSE 10th Result 2022 Direct Link | RBSE 10th Result 2022 LIVE: Check marks and download marksheet

JUN 15, 2022 06:53 IST

RBSE 10th result 2022 - शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने घोषित किए रिजल्ट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरबीएसई 10वीं के परिणाम की घोषणा की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक अनिवार्य विषय में व्यक्तिगत रूप से कम से कम 33% अंक प्राप्त करने थे, जो छात्र एक दो विषयों में पासिंग अंक नहीं लाए हैं उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

JUN 15, 2022 06:22 IST

RBSE 10th result live - आरबीएसई के सारे रिजल्ट घोषित

इस साल 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक लगभग 20 लाख छात्रों ने कक्षा 10, 12 की परीक्षा दी। आरबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 13 जून को दोपहर 3 बजे घोषित कर दिया गया था। इस रिजल्ट को rajeduboard.rajasthan.gov.in से देखा जा सकता है।

JUN 15, 2022 00:03 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजे

rajeduboard-rajasthan-gov-in 
rajresults-nic-in 

JUN 14, 2022 23:35 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - जानिए कितना रहा पास प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम 13 जून, 2022 को घोषित किया गया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.38% है। जबकि लड़कों ने 81.62 फीसदी अंक हासिल किए। पिछले साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था।

JUN 14, 2022 22:32 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - रीचेकिंग का मिलेगा मौका

आरबीएसई 10वीं परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। छात्र अपने परिणामों की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि वे 10वीं कक्षा के परिणाम 2022  से नाखुश हैं तो वे रीचेकिंग के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। 

JUN 14, 2022 21:30 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट

राजस्थान कक्षा 10 वीं का परिणाम 2022 एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध है। परीक्षार्थी रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें रिजल्ट (स्पेस) RAJ10 (स्पेस) रोल नंबर  लिखकर 56263 नंबर पर भेजना होगा। 

JUN 14, 2022 20:32 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - इस जिले का प्रतिशत रहा बेहतर

राजस्थान बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। उदयपुर जिले का परीक्षा परिणाम इस बार 73.17 प्रतिशत रहा। वहीं कुल पास प्रतिशत 82.89 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बार भी छात्राओं ने ज्‍यादा बेहतर प्रदर्शन किया। 

JUN 14, 2022 19:20 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - यहां चेक करें पिछले वर्ष का रिकॉर्ड

पिछले साल यानि 2021 में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 12.55 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 99.56% छात्रों ने आरबीएसई 10वीं की परीक्षा पास की। लगभग 12,04,606 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे, 44,875 ने द्वितीय श्रेणी और 352 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की थी। 

JUN 14, 2022 18:18 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - डायरेक्‍ट लिंक से कर सकते हैं चेक

राजस्‍थान बोर्ड ने दोपहर 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं का रिजल्‍ट घोषित किया है। छात्र आरबीएसई 10वीं परिणाम 2021 नाम वार और पिता का नाम देख सकते हैं। डायरेक्‍ट लिंक उपलब्‍ध है, इसके जरिए परीक्षार्थी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 14, 2022 16:51 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं परिणाम

आरबीएसई 10वीं परीक्षा 2022 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। जो छात्र इसके लिए उपस्थित हुए थे, वे राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट: rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं।

JUN 14, 2022 16:10 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - जानिए कैसे मिलेगी मार्कशीट

आरबीएसई 10वीं के नतीजे जारी हो चुके है। छात्र ऑनलाइन रिजल्‍ट की एक कॉपी अपने पास जरूर सेव कर लें। इस मार्कशीट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। वहीं हार्ड कॉपी के लिए उन्‍हें अपने स्‍कूल से संपर्क करना होगा।ऑरिजनल मार्कशीट उन्‍हें कुछ दिनों में उपलब्‍ध कराई जाएगी। 

JUN 14, 2022 15:15 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - यहां चेक करें पास प्रतिशत

आरबीएसई कक्षा 10 में उत्तीर्ण लड़कों की कुल संख्या: 4,66,490
आरबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली लड़कियों की कुल संख्या: 4,10,358
लड़कों का पास प्रतिशत- 81.62%
लड़कियों का पास प्रतिशत- 84.38 प्रतिशत

JUN 14, 2022 14:31 IST

CM अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं। सीएम ने छात्रों के अच्छे भविष्य की कामना की है।  

JUN 14, 2022 14:08 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - यहां जानें बीते साल का पासिंग परसेंट

पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो साल 2021 में 10वीं के छात्रों का पासिंग परसेंटेज 99.56 परसेंटेज था, यहां लड़कियों का पासिंग परसेंट लड़कों से ज्यादा था। जी हां लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.52 और लड़कों का पासिंग परसेंट 99.51 परसेंट था।

JUN 14, 2022 13:44 IST

एक जून को आया था साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट

परीक्षा राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8:30 बजे से रात 11:45 बजे तक आयोजित की गई थीं। छात्र 1 जून से बेसब्री के साथ रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे क्योंकि बोर्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने 1 जून को कक्षा 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद से रिजल्ट आने शुरू हो गए। इसके बाद आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया गया और​ फिर 5वीं व 8वीं का रिजल्ट जारी किया गया।

JUN 14, 2022 13:32 IST

केवल आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा

राजस्थान बोर्ड अजमेर के छात्रों को सूचित किया जाता है कि आरबीएसई 10 वीं कक्षा के परिणाम 2022 की जांच के लिए लिंक कई वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा, लेकिन पुख्ता जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम की जांच करें।

JUN 14, 2022 12:59 IST

Result 2022 Live - पहले मॉडल पेपर हुए थे जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के मॉडल पेपर पहले जारी किए थे। सभी विषयों के मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्‍ध कराए गए थे। इसके जरिए परीक्षार्थियों को पेपर का पैटर्न समझने में मदद मिली थी। 

JUN 14, 2022 12:29 IST

indiaresults.com से भी रिजल्ट देखें

यदि साइट किसी वजह से हैंग हो जाती है तो छात्र indiaresults.com से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इस साइट पर जाने के बाद आप यहां राज्य का चुनाव करें। इसके बाद रिजल्ट पेज खुल जाएगा। कई बार पेज को बार बार रिफ्रेश करने से भी रिजल्ट लिंक को देखा जा सकता है।

JUN 14, 2022 12:04 IST

आरबीएसई 10वीं परिणाम ऐसे करें चेक

छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं, यहां दाएं तरफ देखें Examination Results - 2022 लिखा होगा, इस पर क्लिक करें, इसके बाद रिजल्ट लिंक पर जाएं, और यहां रोलनंबर डालकर रिजल्ट देखें।

JUN 14, 2022 11:45 IST

दीक्षांत समारोह में इन मेरिट वाले विद्यार्थियों का सम्मान

राजस्थान बोर्ड अपने स्थापना दिवस यानी 1 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा में मेरिट वाले विद्यार्थियों का सम्मान करता है और ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 

JUN 14, 2022 11:31 IST

स्कूल भेजी जाएगी अंक तालिका

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम की अंक-तालिका-सह-प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी उनके सम्बन्धित स्कूल द्वारा बाद में जारी की जाएगी।

JUN 14, 2022 10:57 IST

ऐसा रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। इस बार 10वीं का परीक्षा परिणाम 82.89 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले साल 99.56 प्रतिशत रहा था। वहीं उदयपुर जिले का परीक्षा परिणाम इस बार 73.17 प्रतिशत रहा। उदयपुर का परीक्षा परिणाम पिछली बार 99.08 प्रतिशत रहा था।

JUN 14, 2022 10:45 IST

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्‍ट 

आधिकारिक वेबसाइट - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
“माध्यमिक (कक्षा 10) परीक्षा 2022 का परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
लॉग इन करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

JUN 14, 2022 10:14 IST

एसएमएस से चेक कर सकते हैं परिणाम 

आरबीएसई अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो  गई है, इसलिए छात्र एसएमएस के माध्यम से अपना परिणाम ऑफलाइन भी देख सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को RESULT<स्पेस>RAJ10<स्पेस>रोल नंबर पर मैसेज करके 56263 पर भेजना होगा। इससे परिणाम उनके मोबाइल पर आ जाएगा। 

JUN 14, 2022 09:59 IST

12वीं के नतीजे हो चुके हैं घोषित 

राजस्थान बोर्ड (आरबीएसई) कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य, कला और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम पहले घोषित कर चुका है। इसमें कुल 97.53 प्रतिशत छात्रों ने आरबीएसई 12वीं विज्ञान परीक्षा और वाणिज्य में 96.53 प्रतिशत वहीं कला संकाय में 96.33 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा आरबीएसई ने कक्षा 5 और 8वीं  परीक्षा 2022 के परिणामों की भी घोषणा कर दी है। अब परीक्षार्थियों को 10वीं के रिजल्‍ट की घोषणा का इंतजार है। 

JUN 14, 2022 09:53 IST

RBSE 10th result live - rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आया है रिजल्ट

बता दें, इस बार rajresults.nic.in पर रिजल्ट जारी नहीं किया गया है, इसलिए छात्र केवल rajeduboard.rajasthan.gov.in का सहारा लें। इस परीक्षा में  कुल 10,36,626 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, हालांकि, केवल 8,77,849 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से 4,10,358 लड़कियां और 4,66,490 लड़के हैं।
 

JUN 14, 2022 09:19 IST

दौसा के गिरीश शर्मा टॉपर

दौसा के गिरीश शर्मा को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सर्वाधिक 99.50 प्रतिशत प्राप्त हुए हैं। इसी के साथ वह राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के टॉपर बने हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। 

JUN 14, 2022 08:46 IST

RBSE 10th result 2022 - 82.89 प्रतिशत गया रिजल्ट

राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर ने कल 13 जून को कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस साल, बोर्ड ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.89 प्रतिशत दर्ज किया जो पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी गिरावट है। 

JUN 14, 2022 08:09 IST

इस जानकारी से बच जाएगा 1 साल

जो 10वीं बोर्ड परीक्षा में असफल हो गए हैं उनके पास अपना 1 साल बर्बाद होने से बचाने का अवसर है। जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, वे राजस्थान बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 (Rajasthan Board Compartment Exam 2022) में शामिल हो सकते हैं। 

JUN 14, 2022 07:43 IST

दोबारा चेक करवा सकते हैं कॉपी

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट से निराश स्टूडेंट्स अपनी कॉपी दोबारा चेक करवा सकते हैं। न्हें 100 रुपये आवेदन शुल्क के साथ rajeduboard.rajasthan.edu.in पर स्क्रूटिनी प्रोसेस के लिए अप्लाई करना होगा। स्क्रूटिनी के बाद जो स्टूडेंट्स अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी चाहते हैं, उन्हें रिजल्ट घोषित होने के 10 दिनों के अंदर 300 रुपये प्रति कॉपी जमा करने होंगे। 

JUN 14, 2022 07:25 IST

10,36,626 उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला जयपुर के एजुकेशन कॉम्प्लेक्स के कॉन्फ्रेंस हॉल में इस परिणाम की घोषणा की है। इस वर्ष लगभग 10,36,626 उम्मीदवारों ने माध्यमिक परीक्षा दी थी। इन सभी छात्रों का रिजल्ट जारी हो गया है और डायरेक्ट लिंक से यहां देखा जा सकता है। 

JUN 14, 2022 07:05 IST

एक जून को आया था साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट

परीक्षा राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8:30 बजे से रात 11:45 बजे तक आयोजित की गई थीं। छात्र 1 जून से बेसब्री के साथ रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे क्योंकि बोर्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने 1 जून को कक्षा 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया था, जिसके बाद से रिजल्ट आने शुरू हो गए। इसके बाद आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया गया और​ फिर 5वीं व 8वीं का रिजल्ट जारी किया गया।

JUN 14, 2022 06:53 IST

लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल लड़कियों का कुल उत्‍तीर्ण प्रतिशत 84.38 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.62 प्रतिशत दर्ज किया गया है। लिहाजा इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करके लड़कों को पछाड़ दिया है। साल 2022 की 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 10 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस साल राजस्‍थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस दौरान कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया था। 

JUN 14, 2022 06:35 IST

इतने छात्र हुए थे शामिल

दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में करीब साढ़े 10 लाख छात्रों ने भाग लिया था। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 31 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्य में कुल 6,068 परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। 

JUN 13, 2022 23:48 IST

RBSE Class 10th Results 2022: मार्च से अप्रैल के बीच हुई थी परीक्षा

राजस्‍थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 26 अप्रैल तक किया गया था। परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थी। 13 जून 2022 को बोर्ड ने परीक्षा का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। 

JUN 13, 2022 22:59 IST

RBSE Class 10th Results 2022: एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं परिणाम

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2022 एसएमएस के जरिए भी चेक किए जा सकते हैं। अपने मोबाइल पर SMS बॉक्स पर टाइप करें- RESULT (space) RAJ10(space) रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।

JUN 13, 2022 22:24 IST

RBSE class 10th Board Results 2022: लॉगिन के लिए रोल नंबर की होगी जरूरत

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बीएसईआर अजमेर 10वीं परिणाम 2022 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर दर्ज करना होगा। इससे वे लॉगिन कर सकेंगे। परिणाम स्‍क्रीम पर होगा। इसे डाउनालेड करें और हार्डकॉपी निकालकर रखें। 

JUN 13, 2022 21:16 IST

RBSE Class 10th Results 2022: कोरोना के चलते देरी से शुरू हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं पहले तीन मार्च से शुरू होनी थी। इसके बाद इसे स्थगित कर 24 मार्च से कर दिया गया था। कोरोना के चलते परीक्षा प्रक्रिया में हुई देरी हुई। यही कारण है कि प्रायोगिक परीक्षाएं भी देर से शुरू हुई। इसका आयोजन 15 से 18 फरवरी के बीच हुआ। 

JUN 13, 2022 20:39 IST

RBSE Class 10th Results 2022: इस वजह से जारी नहीं हुई मेरिट लिस्‍ट

राजस्थान बोर्ड के अनुसार  स्क्रूटिनी व इंम्प्रूवमेंट परीक्षा के बाद बहुत से छात्रों के मार्क्स बढ़ जाते हैं। ऐसे में बाद में टॉपरों की सूची बदलने की संभावना रहती है। इसलिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जा रही है। 

JUN 13, 2022 19:54 IST

RBSE Class 10th Results 2022: परिणाम से अंसतुष्‍ट परीक्षार्थी रीचेकिंग के लिए कर सकते हैं अप्‍लाई

परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को एग्‍जाम में पास होने के लिए सभी विषयों में अलग-अलग न्‍यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने जरूरत होती है। इसमें  प्रैक्टिकल और थ्‍योरी के नंबर अलग-अलग जोड़े जाते हैं। हालांकि, नंबर कम आने पर अथवा फेल घोषित होने पर छात्र रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

JUN 13, 2022 19:18 IST

RBSE Class 10th Results 2022: यहां चेक करें पास प्रतिशत

आरबीएसई कक्षा 10 में उत्तीर्ण लड़कों की कुल संख्या: 4,66,490
आरबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्तीर्ण लड़कियों की कुल संख्या: 4,10,358
लड़कों का पास प्रतिशत- 81.62%
लड़कियों का पास प्रतिशत- 84.38 प्रतिशत

JUN 13, 2022 18:47 IST

RBSE class 10th Board Results 2022: ऐसे भरें स्क्रूटनी एप्लीकेशन फॉर्म 2022

राजस्थान बोर्ड के 10वीं का पेपर दोबारा चेक करवाने के लिए छात्रों को रिजल्ट घोषित होने के 10 दिनों के भीतर स्क्रूटनी एप्लीकेशन फॉर्म 2022 भरना होगा। यह फॉर्म, छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। 

JUN 13, 2022 18:39 IST

Rajasthan Board 10th Class Results 2022: इस तरह दोबारा चेक करवा सकते हैं अपना पेपर

ऐसे कई छात्र हैं जिन्हे लगता है कि उन्हें किसी राजस्थान बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में कम अंक प्राप्त हुए हैं। ऐसे छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, वह अपना पेपर दोबारा चेक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको राजस्थान बोर्ड स्क्रूटनी 2022 का एप्लीकेशन फॉर्म भर के जमा कर देना है। 

JUN 13, 2022 18:10 IST

RBSE Class 10th Results 2022: पिछले साल 99.56% छात्र हुए थे उत्तीर्ण

साल 2021 के राजस्थान बोर्ड के 10वीं के परिणामों की बात करें तो बीते वर्ष 99.56 पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। हालांकि बीते वर्ष कोरोना महामारी के कारण बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी थी। जिसके साथ ही 8वीं, 9वीं और 10वीं के अंको के आधार पर छात्रों का 10वीं का परिणाम जारी किया गया था। 

JUN 13, 2022 17:39 IST

RBSE Class 10th Results 2022: मार्च से अप्रैल के बीच हुई थीं राजस्थान बोर्ड की परीक्षा 

इस साल 31 मार्च से 26 अप्रैल के बीच राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10 वीं व 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं के करीब 20 लाख से अधिक छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे।  

JUN 13, 2022 17:17 IST

RBSE Class 10th Results 2022: यहां चेक करें अपना रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणाम आज 13 जून को दोपहर 3 बजे जारी हो चुके हैं। कक्षा 10वीं के सभी छात्र अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

JUN 13, 2022 17:02 IST

RBSE 10th Results 2022 Live Update: प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य

राजस्थान बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए सभी अनिवार्य विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हालांकि अगर कोई छात्र एक या उससे अधिक विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में नाकामयाब रहा है, तो वह राजस्थान बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है। 

JUN 13, 2022 16:15 IST

indiaresults.com से देखें परिणाम

राजस्थान कक्षा 10 के परिणाम 2022 आज आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया है। छात्र आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं। परिणामों की जांच करने के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जो कि अभी हैंग है तब तक के लिए indiaresults.com से ​परिणाम देखा जा सकता है।
 

JUN 13, 2022 16:08 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - पिछले साल 99.56% गया था रिजल्ट

राजस्थान अजमेर बोर्ड रिजल्ट 2022 पिछले साल से बहुत अलग है। 2021 में, 99.56% छात्रों ने आरबीएसई 10वीं के परिणाम में सफलता पाई थी हालांकि तब दौर कुछ और था क्योंकि तब सीओवीआईडी ​​-19 महामारी फैली हुई थी। 

JUN 13, 2022 16:00 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - कुछ देर में चलेगी आधिकारिक वेबसाइट

छात्र कृपया ध्यान दें कि आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, आरबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 को एसएमएस के माध्यम से भी देखा जा सकता है। भारी ट्रैफिक की स्थिति में वेबसाइट नहीं चल रही है लेकिन जल्द ही यह चलने लगेगी। तब तक के लिए आप indiaresults.com/ से परिणाम देख सकते हैं।

JUN 13, 2022 15:56 IST

BSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट

राजस्थान अजमेर बोर्ड परिणाम, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 10 लाख से अधिक छात्रों के लिए ऑनलाइन घोषित किया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरबीएसई इस बार टॉपर्स के नाम या कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। यदि आप अभी तक rajeduboard.rajasthan.gov.in से रिजल्ट नहीं देख पाएं हैं तो इस लिंक से देखें परिणाम rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2022/query.htm

JUN 13, 2022 15:43 IST

Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान के अधिकारियों द्वारा दोपहर 3 बजे घोषित किए गए। उम्मीदवार ध्यान दें कि अभी आधिकारिक लिंक नहीं आया है। लेकिन रिजल्ट को इस प्राइवेट लिंक से देखा जा सकता है Rajasthan Board 10th Result 2022

JUN 13, 2022 15:38 IST

Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - कुछ देर में आएगा आधिकारिक रिजल्ट लिंक

राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए, उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रोल नंबर और / या अन्य विवरण का उपयोग करना होगा। साथ ही, इस पेज पर राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम की जांच करने के लिए सीधा लिंक कुछ देर में दिया जाएगा।

JUN 13, 2022 15:24 IST

Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - नहीं होगी वेबसाइट खुलने की दिक्कत, ऐसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान 10 वीं के परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया है। हां अभी वेबसाइट भारी ट्रैफिक के कारण नहीं खुल रही है, लेकिन जल्द ही खुलने लगेगी। तब तक के लिए इस लिंक http://rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2022/query.htm से चेक करें परिणााम।

JUN 13, 2022 15:09 IST

Rajasthan Board 10th Result 2022 Live - परिणाम घोषित करें चेक​

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर ने कक्षा 10 या माध्यमिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर देख सकते हैं। आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022

JUN 13, 2022 14:26 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - इस प्राइवेट साइट से देखें रिजल्ट

कक्षा 10 के छात्र जो इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इन वेबसाइटों पर अपना स्कोर देख सकते हैं:
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
यदि छात्रों को इन साइट्स से रिजल्ट देखने में परेशानी है तो indiaresults.com से भी रबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022 देखे जा सकते हैं।
छात्र सभी लाइव अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें। 

JUN 13, 2022 13:49 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - पिछले साल का पास पर्सेंटेज देखें

“कोरोना की तीसरी लहर के डर को देखते हुए, मंत्रिपरिषद ने बैठक में छात्रों के हित में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं था, अबकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

JUN 13, 2022 13:16 IST

RBSE Rajasthan 10th Result 2022 Live - बीडी कल्ला करेंगे परिणाम की घोषणा

आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022 का इंतजार अभी कुछ देर में खत्म हो जाएगा, बता दें, यह परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह की पाली में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थी, परीक्षाएं कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की गईं थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, Education Minister Dr. BD Kalla परिणाम की घोषणा करें।

JUN 13, 2022 12:54 IST

Sarkari Result Live - indiaresults.com से भी देख सकेंगे परिणाम

राजस्थान बोर्ड अजमेर कक्षा 10 वीं के परिणाम एक नहीं कई वेबसाइट से देखें जा सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद आप rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in से परिणाम देख पाएंगे, बता दें इन रिजल्ट्स को indiaresults.com/ से भी देख सकेंगे।

JUN 13, 2022 12:36 IST

Sarkari Result 2022 - तुरंत मिलेगा डायरेक्ट लिंक

राजस्थान, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 घोषणा के बाद यहां इस पेज पर डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। यह रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र कृपया ध्यान दें कि बीएसईआर अजमेर के अन्य सभी परिणाम जैसे कक्षा 12वीं, 5वीं, 8वीं आदि, पहले ही ऑनलाइन घोषित किए जा चुके हैं।

JUN 13, 2022 11:35 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - ना हों निराश

बता दें इस बार पासिंग परसेंटेज पिछली बार के मुकाबले बेहतर देखने को मिल सकता है। क्योंकि बोर्ड परीक्षा हर बार की तरह ऑफलाइन मोड पर आयोजित की गई थी। हालांकि छात्रों को प्रत्येक विषय में ग्रेसिंग मार्क्स दिए जाएंगे इसलिए आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। 

JUN 13, 2022 11:04 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - यहां जानें पासिंग परसेंट

पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो साल 2021 में 10वीं के छात्रों का पासिंग परसेंटेज 99.56 परसेंटेज था, यहां लड़कियों का पासिंग परसेंट लड़कों से ज्यादा था। जी हां लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.52 और लड़कों का पासिंग परसेंट 99.51 परसेंट था।

JUN 13, 2022 10:48 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - 10 लाख से अधिक छात्रों ने करवाया था पंजीकरण

इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,36,626 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ऐसे में लाखों की संख्या में छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है, बोर्ड आज 3 बजे रिजल्ट की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 13, 2022 10:22 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - ऑफलाइन आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें पिछली बार कोराना वायरस के भयावह प्रकोप के कारण राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और टेस्ट के आधार पर पास किया गया था तथा इसी आधार पर मार्कशीट तैयार की गई थी। लेकिन इस बार बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी।

JUN 13, 2022 10:09 IST

RBSE 10th result 2022 Live - प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में इससे कम मार्क्स आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। 

JUN 13, 2022 09:42 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - यहां देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने की खबर सुनने के बाद लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि रिजल्ट कहां जारी किया जाएगा। ऐसे में आपको बता दें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित करने के बाद RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 

JUN 13, 2022 07:44 IST

Rajasthan 10th Result Live - शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषण

इससे पहले राजस्थान बोर्ड 12वीं सभी स्ट्रीम व 5वीं और व 8वीं का रिजल्ट जारी कर चुका है। अब केवल 10वीं का परिणाम जारी होना बचा था जिसे आज दोपहर 3 बजे जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की घोषणा करेंगे, इसके तुरंत बाद से रिजल्ट लिंक को ए​क्टिव कर दिया जाएगा। आप इस पेज से या rajeduboard.rajasthan.gov.in से भी रिजल्ट देख सकेंगे।

JUN 13, 2022 07:44 IST

Rbse 10th Result Live - ट्वीट में कही गई यह बात

कल यानी 12 जून को आरबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा की दी गई थी, यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक की गई थी। ट्वीट में कहा गया था कि 'माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित माध्यमिक तथा प्रवेशिका का परीक्षा परिणाम कल  दोपहर 3 बजे घोषित किया जा रहा है।'

JUN 13, 2022 07:43 IST

Rbse 10th Result 2022 - आज इस समय जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई 10वीं परिणाम 2022 की घोषणा आज दोपहर की जाएगी। इन परिणामों को ठीक 3 बजे जारी किया जाएगा, इसके बाद रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद आप rajeduboard.rajasthan.gov.in से स्कोर देख सकेंगे।