RBSE Board Exam 2022 Result: राजस्थान बोर्ड (आरबीएसई) जल्द ही 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर दे सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 31 मई 2022 तक जारी होने की संभावना है। बोर्ड जल्द ही इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
बता दें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 20 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद से छात्र आंख गड़ाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।
पूरा हुआ कॉपियों का मूल्यांकन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के स्कूलों ने सभी छात्रों के अंतिम अंक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दिए हैं। बोर्ड की ओर से कॉपियों के मूल्यांकन के मानदंड को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड मई के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है।
नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
Rajasthan Board 10th 12th Result 2022 - ऐसे करें चेक
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBSE 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
- यहां अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है। रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के साइट पर भी आपको रिजल्ट का लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

