RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2022 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी होने वाले आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम का इंतजार आखिर अब खत्म हो गया है। राजस्थान बोर्ड ने रिजल्ट के तारीख और समय की घोषणा कर दी है। इसके तहत दोनों कक्षाओं के परिणाम आज यानि 8 जून 2022 को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। इस बात की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला ने ट्वीट कर दी है।
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''कक्षा-8 के 12.63 लाख परीक्षार्थियों और कक्षा-5 के 14.53 लाख अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम 8 जून 2022 को प्रातः 11.00 बजे डिजिटल रूप से घोषित किया जाएगा। सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।"
दोनों कक्षाओं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होंगे। परीक्षार्थी रोल नंबर समेत अन्य जरूरी डिटेल से लॉगिन करके अपना परिणाम देख सकेंगे। आरबीएसई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 17 अप्रैल से 17 मई, 2022 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। वहीं कक्षा 5 की परीक्षाएं भी 17 मई, 2022 तक संपन्न हुई थीं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- परिणाम देखने के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं और लॉगिन करें।
- होम पेज पर, 'आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2022' के ऑप्शन को क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करते हुए रोल नंबर और अन्य विवरण को भरें।
- सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आरबीएसई 8वीं व 5 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- अब रिजल्ट डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें।
परीक्षार्थियों को मिलेंगे ग्रेड
पहले जारी सूचना के मुताबिक कक्षा 8 वीं के छात्रों को इस बार अंकों के बजाय ग्रेड दिया जाएगा। डी ग्रेड तक के छात्रों को पास माना जाएगा, जबकि ई1 या ई2 को फेल माना जाएगा। हालांकि, यदि आप एक या दो विषयों में ई ग्रेड प्राप्त हुआ हो तो ऐसे परीक्षार्थी आरबीएसई बोर्ड पूरक परीक्षा यानि कंपार्टमेंट एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। इसका आयोजन रिजल्ट जारी करने के कुछ दिनों बाद किया जाएगा।

