Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस ने 24 अगस्त, 2022 को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2021 घोषित किया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम राजस्थान पुलिस की आधिकारिक साइट police.rajasthan.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। 10वीं बटालियन आरएसी बीकानेर, 12वीं बटालियन आरएसी दिल्ली और जिला बांसवाड़ा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2021-22: ऐसे चेक करें
- चरण 1: राजस्थान पुलिस की आधिकारिक साइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
- चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- चरण 5: परिणाम को चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- चरण 6: आगे की जरूरत के लिए इसकी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
उम्मीदवार जो जारी होने पर परिणाम की जांच करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं। यहां दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी परिणामों के आधिकारिक पेज पर पहुंच सकते हैं।
आरएसी 12वीं बटालियन परिणाम: Direct link for 12th Battalion RAC Delhi result
आरएसी 10वीं बटालियन परिणाम: 10th Battalion RAC Bikaner result Direct link
जिला बांसवाड़ा परिणाम: Direct link for District Banswara result
इस भर्ती अभियान के माध्यम से, राजस्थान पुलिस संगठन में 4588 कांस्टेबल पदों को भरेगी। राज्य में लिखित परीक्षा 16 मई, 2022 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी 5 जुलाई, 2022 को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2022 तक थी। उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरण देख सकते हैं।
आज परिणाम घोषित होने के बाद, पुलिस को शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह से शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) शुरू करने की उम्मीद है। सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और मेजरमेंट टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा।

