Rajasthan Police Constable Result 2022: घोषित हुए परिणाम, यहां चेक करें आपना रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 09:12 AM IST

Rajasthan Police Constable Result 2022 Direct Link on www.police.rajasthan.gov.in: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आखिरकार फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अपडेट चेक कर सकते हैं...

Rajasthan Police Constable Result 2022: घोषित हुए परिणाम, यहां चेक करें आपना रिजल्ट

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस ने आखिरकार आज उन सभी उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया जिन्होंने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में भाग लिया था। आधिकारिक रूप से जारी किए गए इन परिणामों को आप राजस्थान पुलिस की वेबसाइट के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं। इन परिणामां को 10वीं बटालियन आरएसी बीकानेर, 12वीं बटालियन आरएसी दिल्ली और जिला बांसवाड़ा व अन्य बटालियनों के लिए भी जारी किया गया है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अब परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

पेपर हुआ था लीक

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 का आयोजन इस साल 13 मई, 2022 से 16 मई, 2022 के बीच किया गया था। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई थी, लेकिन 14 मई को दूसरी पाली में आयोजित हुई परीक्षा लीक होने के कारण उसे कैंसिल कर दिया गया और फिर 2 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2022 उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड की गई है और उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार ध्यान दें कि परिणाम लिंक हो सकता है एक बार नहीं खुल रहा है, लेकिन कुछ समय बाद या बार बार पेज को रिफ्रेश करने से खुल जाएगा। इसलिए सलाह दी जाती है कि आप वेबसाइट की जांच करते रहें, और इस लिंक timesnownews.com/education को जांचते रहें क्योंकि यहां सभी अपडेट दिए जा रहे हैं।

End of Article