Punjab Board PSEB 10th Result 2022 Marksheet Download from www.pseb.ac.in, Indiaresults.com: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के कक्षा 10वीं के नतीजे आज 5 जुलाई, 2022 को जारी हो गए हैं। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे पहले ही जारी कर चुका है, जिसके बाद से ही कक्षा 10वीं के छात्र भी अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। कक्षा 10वीं के सभी छात्र अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं।
How to Check PSEB Class 10th Results 2022
सभी कक्षा 10वीं के छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-
- सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद ‘PSEB 10th Result 2022’ पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर या जन्म तिथि के साथ नाम दर्ज करें।
- अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखाई देगा।
- अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और बाद के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।
बीते वर्ष का पास प्रतिशत
पिछले साल पंजाब बोर्ड कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 3,21,384 छात्र उपस्थित हुए थे। जिनमें से 3,21,161 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। इसके साथ ही पंजाब बोर्ड ने 99.93 पास प्रतिशत दर्ज किया था।
टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के बाद कक्षा 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है। कयास लगाया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि किसी अधिकारी बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वी व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 22 अप्रैल 2022 से 23 मई 2022 तक आयोजित की थी। केवल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए ही 4 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया था।


