एजुकेशन

BPSC TRE 4 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद करीब, विंडो बंद होने से पहले तुरंत करें अप्लाई

BPSC TRE 4 Registration: बीपीएससी टीयर 4 परीक्षा के लिए आवेदन करने कि आज अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक उम्मीदवरों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर कर फॉर्म भरें।

Image

BPSC TRE 4 (Photo - AI/Newsroom Verified)

BPSC TRE 4 Registration: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली चतुर्थ चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए आवेदन की समय-सीमा समाप्त होने में अब बेहद कम समय बचा है। यदि आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक अपना फॉर्म सबमिट नहीं कर पाए हैं, तो बिना किसी देरी के आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तुरंत ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर लें। समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को अतिरिक्त अवसर नहीं मिलेगा और विंडो पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

कब है आवेदन की अंतिम तिथि

बीपीएससी द्वारा चतुर्थ चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर है। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए अब 2 दिन और कुछ घंटो का समय बाकी रह गया है। आवेदकों को सलाह है कि वह लास्ट मिनट का इंतजार करने की बजाए तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

- आवेदकों के पास संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर के साथ बीएड (B.Ed.) या डीएलएड (D.El.Ed.) की डिग्री होनी अनिवार्य है।

- प्राथमिक कक्षाओं के लिए CTET Paper 1 या BTET Paper 1, और माध्यमिक/उच्च माध्यमिक के लिए STET Paper 1 & 2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

- बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ लेने के लिए वैध जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - JEE Main 2027 के आवेदन में गलती होने पर क्या करें?

आवेदन प्रक्रिया के मुख्य चरण

बीपीएससी टीआरई 4.0 (BPSC TRE 4) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं -

स्टेप 1 - सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - नए उम्मीदवार 'Online Registration' टैब पर क्लिक करके अपना मूल विवरण (नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि) दर्ज करके पंजीकरण करें।

स्टेप 3 - रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें और अपनी शैक्षणिक व प्रशिक्षण योग्यताओं का पूरा विवरण दर्ज करें।

स्टेप 4 - मांगे गए आवश्यक प्रमाण पत्र (जैसे 10वीं का प्रमाण पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर) को निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।

स्टेप 5 - अपनी वर्ग/श्रेणी के अनुसार तय आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें और फॉर्म का फाइनल सबमिशन करके प्रिंटआउट संभाल कर रख लें।

अभ्यर्थियों के लिए अंतिम समय की जरूरी सलाह

आवेदन की अंतिम तिथि के करीब आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक अत्यधिक बढ़ जाता है, जिससे सर्वर स्लो होने या फीस पेमेंट अटकने की समस्या आ सकती है। इसलिए अंतिम घंटों का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन पूरा करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले अपने नाम की स्पेलिंग, रोल नंबर, और अपलोड किए गए दस्तावेजों की स्पष्टता को दोबारा जांच लें ताकि स्क्रूटनी के दौरान फॉर्म रिजेक्ट न हो। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही अपनी तैयारी को तेज कर दें। जनरल स्टडीज (GS) और विषय-विशेष के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों और बीपीएससी के नए परीक्षा पैटर्न के आधार पर मॉक टेस्ट का निरंतर अभ्यास करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article