LIVE

Punjab Board PSEB 10th Result 2022: एक्टिव हुआ पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का लिंक, यहां करें चेक

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 6, 2022, 12:29 IST

PSEB 10th Result 2022, Punjab Board Class 10th Term 2 Result 2022 on www.pseb.ac.in: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB), मोहाली ने 5 जुलाई, 2022 को कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित करने के बाद, आज यानी 06 जुलाई 2022 को रिजल्ट को लिंक एक्टिव कर दिया है। छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in या psebresults.com पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

Punjab Board PSEB 10th Result 2022: एक्टिव हुआ पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का लिंक, यहां करें चेक

PSEB 10th Result 2022, Punjab Board Class 10th Term 2 Result 2022 on www.pseb.ac.in: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB), मोहाली ने 5 जुलाई, 2022 को कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित करने के बाद, आज यानी 06 जुलाई 2022 को रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। बता दें PSEB कक्षा 10वीं का  परिणाम कल यानी 5 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया।

PSEB 10th Result 2022 Direct Link: Check here | PSEB 10th Result 2022 Roll Number Wise Check here

छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है और साथ ही पंजाब बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम में उत्तीर्ण माने जाने की आवश्यकता है।

JUL 06, 2022 12:14 IST

PSEB Result 2022 Live - लड़कियों का पासिंग परसेंटेज अधिक

पंजाब बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद एक बार फिर लड़कियों ने अपना परचम लहरा दिया है। बता दें 12वीं के परीक्षा के बाद 10वीं में भी छात्राओं का पासिंग परसेंटेज छात्रों से अधिक देखने को मिला है।

JUL 06, 2022 11:28 IST

PSEB Result 2022 - कम मार्क्स आए हैं तो ना हों निराश

रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों के एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स आए हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है।

JUL 06, 2022 11:26 IST

PSEB Result 2022 Live - साइट क्रैश होने पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

बता दें बोर्ड ने रिज्लट चेक करन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद यदि साइट क्रैश होने के कारण आपको दिक्कत हो रही है तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाएं, अब PSEB 10 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें, टेक्स्ट के तौर पर रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

JUL 06, 2022 11:22 IST

PSEB 10th result 2022 Live - अगली कक्षा में ले सकते हैं दाखिला

बता दें रिजल्ट जारी हो गया है अब छात्र अपने मार्क्स के अनुसार स्ट्रीवार एडमिशन ले सकते हैं। छात्रों से अनुरोध है कि इसके लिए एक बार अपने स्कूल विजिट करें, यहां आप रिजल्ट से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

JUL 06, 2022 10:35 IST

PSEB Results 2022 Live - इस वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र नीचे दिए इस लिंक पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

pseb.ac.in

psebresults.nic.in

indiaresults.com

JUL 06, 2022 10:17 IST

PSEB Results 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

पंजाब बोर्ड कतक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक साइट psebresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JUL 06, 2022 10:09 IST

JSEB Result 2022 Live - पास होने के लिए 33 प्रतिशत मार्क्स

यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। ध्यान रहे दो से अधिक विषयों में 33 मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। इसलिए रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कोर कार्ड को धअयान से देख लें। 

JUL 06, 2022 09:18 IST

CBSE Board Result 2022 Live - ऐसे चेक करें रिजल्ट

लिंक एक्टिव होते ही छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज खुल जाएगा।

अपना रोल नंबर व जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

JUL 06, 2022 08:51 IST

PSEB 10th Result 2022 Live - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट

लिंक एक्टिव होते ही छात्र नीचे दिए इस लिंक पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

pseb.ac.in

psebresults.com

indiaresults.com

JUL 06, 2022 08:26 IST

PSEB 10th Result 2022: जल्द एक्टिव होगा लिंक

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB 10वीं का रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया गया है। पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम छात्रों के लिए 5 जुलाई 2022 को घोषित किया गया था। PSEB 10वीं रिजल्ट लिंक आज छात्रों के लिए pseb.ac.in पर सक्रिय कर दिया जाएगा। एक बार लिंक एक्टिव हो जाने के बाद, छात्र अपने पीएसईबी परिणाम की जांच कर सकेंगे और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

JUL 05, 2022 16:52 IST

PSEB Result 2022 Live - टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल एक दो दिन के भीतर कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। छात्रों से अनुरोध है कि अपना फोन ऑन रखें और लगातार यहां अपडेट चेक करते रहें। 

JUL 05, 2022 16:36 IST

CBSE Board Result 2022 Live - पिछली बार से अच्छा रिजल्ट

पिछले आंकड़ो को देखें तो इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने काफी अच्छी प्रदर्शन किया है। कयास लगाया जा रहा है कि एक से दो दिन के भीतर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान टॉपर्स को सम्मानित व पुरस्कृत कर सकते हैं। 

JUL 05, 2022 15:53 IST

PSEB 10th Result 2022 Live - जारी हो गया रिजल्ट

पंजाब बोर्ड 10वीं के छात्रों को एक बार पुन: सूचित किया जाता है कि पंजाब शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। 

JUL 05, 2022 15:22 IST

PSEB 10th Result 2022 - PSEB परिणाम 2022 जारी

PSEB परिणाम 2022 कक्षा 10वीं आज जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए दो-टर्म में परीक्षा आयोजित की थी। PSEB टर्म 1 परीक्षा का परिणाम मई में घोषित किया गया था, जबकि टर्म 2 का परिणाम PSEB बोर्ड आज घोषित किया गया है।
 

JUL 05, 2022 15:05 IST

PSEB 10th Result Live - कल इस समय जारी होगा स्कोरकार्ड 

पंजाब बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम स्कोरकार्ड कल उपलब्ध कराया जाएगा। तीन लाख से अधिक छात्र पीएसईबी परिणाम 2022 स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। Pseb.ac.in कक्षा 10 के परिणाम लिंक को कल सुबह 10 बजे लाइव कर दिया जाएगा।

JUL 05, 2022 14:41 IST

PSEB Punjab Board Term 2 result - रिजल्ट में प्री-बोर्ड परीक्षा के अंकों का नहीं हुूआ इस्तेमाल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें PSEB 10th Result 2022 पीएसईबी की तैयारी करते समय, पंजाब बोर्ड ने प्री-बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों का उपयोग नहीं किया है।

JUL 05, 2022 14:06 IST

PSEB ने जारी किया 10वीं का परिणाम

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने मंगलवार, 5 जुलाई को मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए। इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.25 लाख छात्र उपस्थित हुए।

JUL 05, 2022 13:51 IST

PSEB 10th Result Live - पीएसईबी ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। तीनों टॉप पोजीशन पर लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 97.94 प्रतिशत रहा। जिला गुरदासपुर का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 99.52 है जबकि फिरोजपुर का पास प्रतिशत सबसे कम 98.65 प्रतिशत है।

JUL 05, 2022 13:15 IST

PSEB 10th Result 2022 - 3,08,624 छात्रो ने पास की परीक्षा

इस साल कुल 3,11,545 नियमित छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 3,08,624 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। नियमित छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.06 प्रतिशत है।

JUL 05, 2022 12:56 IST

PSEB 10th Result Live -  3,08,624 छात्रों ने पास की परीक्षा 

इस साल कुल 3,11,545 नियमित छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 3,08,624 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। नियमित छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.06 प्रतिशत है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के नए अपडेट के लिए यहां बने रहें।

JUL 05, 2022 12:41 IST

PSEB 10th Result Live - टॉप 3 में लड़कियां

पंजाब में लड़कियों ने कक्षा 10 के परिणाम में शीर्ष तीन में स्थान हासिल किया है। फिरोजपुर की नैंसी रानी ने 99.08% के साथ पहला स्थान हासिल किया है, उसके बाद दूसरे स्थान पर दिलप्रीत कौर और तीसरे स्थान पर कोमनप्रीत कौर है।
 

JUL 05, 2022 12:35 IST

PSEB 10th Result Live - 97.94% गया रिजल्ट

PSEB अध्यक्ष ने आज कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा की। बोर्ड ने कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.94% दर्ज किया। इस साल कुल 3.23.699 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा पास की है।
 

JUL 05, 2022 12:31 IST

PSEB 10th Result 2022 - घोषित हुए पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

Punjab School Education Board यानी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आखिरकार 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन परिणामों को आज 5 जुलाई, 2022 को दोपहर 12:30 पर जारी किया गया। 

JUL 05, 2022 12:27 IST

PSEB 10th Result Live - दो टर्म में हुई है 2022 की परीक्षा

छात्रों को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए practical exams and theory दोनों में कम से कम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। इस वर्ष, शैक्षणिक कैलेंडर को पाठ्यक्रम के साथ-साथ दो टर्म में विभाजित किया गया था। 

JUL 05, 2022 12:23 IST

PSEB 10th Result Live - पंजाब बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा घोषित होगा रिजल्ट

PSEB दो साल के अंतराल के बाद कक्षा 10 बोर्ड के परिणाम घोषित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है और लिंक 6 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपलोड किया जाएगा। परिणाम पंजाब बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा घोषित किया जाएगा।

JUL 05, 2022 11:47 IST

PSEB 10th Result Live - एक टर्म में पा​ठ्यक्रम का 50 प्रतिशत

इस साल, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम दोनों टर्म के औसत के अनुसार घोषित किए जाएंगे, क्योंकि शैक्षणिक वर्ष को दो टर्म में विभाजित किया गया है, प्रत्येक में पाठ्यक्रम का 50 प्रतिशत शामिल था

JUL 05, 2022 11:17 IST

PSEB 10th Result 2022 - पेन और पेपर मोड में हुई थी परीक्षा

पंजाब बोर्ड कक्षा 10 टर्म- II की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 19 मई, 2022 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। इस साल, पंजाब कक्षा 10 की परीक्षाएं ऑफलाइन, पेन और पेपर मोड में आयोजित की गईं और व्यक्तिपरक तरीके से आयोजित की गईं।

JUL 05, 2022 10:55 IST

Sarkari Result 2022 - वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे देखें रिजल्ट

छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in, indiaresults.in पर स्कोर देख सकते हैं। यदि वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए छात्रों को PB10 <रोल नंबर> टाइप करना होगा और 56767650 पर भेजना होगा।

JUL 05, 2022 10:29 IST

PSEB 10th Result 2022 LIVE - इस साइट पर होगा परिणाम

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करने के बाद कक्षा 10 के परिणाम बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in, punjab.indiaresults.com पर उपलब्ध करा सकता है।

JUL 05, 2022 10:29 IST

PSEB 10th Result 2022 LIVE - प्रेस कॉन्फ्रेंस में आ सकता है परिणाम

PSEB द्वारा पंजाब बोर्ड कक्षा 10 वीं के परिणामों के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की संभावना है, जहां परिणाम डेटा जैसे पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम की घोषणा की जाएगी। 

JUL 05, 2022 10:29 IST

PSEB 10th Result 2022 LIVE दोपहर करीब 12:30 बजे आएगा रिजल्ट

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज 5 जुलाई को कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। पीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 दोपहर करीब 12:30 बजे घोषित किया जाएगा।