NEET Answer Key 2022: neet.nta.nic.in पर आज जारी होगी नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 10:48 AM IST

NEET Answer Key 2022 Releasing at neet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA आज नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की जारी करने जा रहा है। उम्मीदवार इस आंसर की के खिलाफ आपत्तियां जमा कर सकते हैं। उन आपत्तियों के आधार पर ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

NEET Answer Key 2022: neet.nta.nic.in पर आज जारी होगी नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की, ऐसे करें चेक

NEET Answer Key 2022 Releasing today: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET 2022 के लिए आंसर की अब आखिरकार रिलीज होने जा रही है। नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की आज दोपहर 12 बजे के आसपास जारी हो जाएगी। बता दें कि नीट परीक्षा 17 जुलाई 2022 को देशभर में आयोजित की गई है। जिसके बाद से ही परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।  

छात्रों को बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA आज आंसर जारी करेगी। एक बार आंसर की जारी हो जाने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

कल ही जारी होनी थी आंसर की

NEET 2022 आंसर की पहले कल, 30 अगस्त, 2022 को जारी होने वाली थी। हालांकि NTA ने आंसर की में देरी होने के बारे में सूचना देते हुए कहा, ‘18 लाख उम्मीदवारों का डेटा अपलोड करने में कुछ और समय लगा। इसलिए, प्रोविजनल आंसर की कल जारी नहीं हो सकी। जिसे अब आज दोपहर 12.15 बजे तक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।’ 

How to Check NEET Answer Key 2022

एक बार आंसर की जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।  
  • अब होमपेज पर  ‘NEET 2022 Answer Key 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। 
  • स्क्रीन पर NEET UG 2022 उत्तर कुंजी के साथ एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

यह आंसर की नहीं होगी फाइनल

यह आंसर की ओएमआर शीट और प्रश्न पत्रों की स्कैन की गई कॉपी में जारी की जाएगी। छात्रों को यदि आंसर की में किसी प्रकार की आपत्ति होती है, तो उनको ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवारों को आपत्ति जमा करने के लिए लगभग 3 दिन का समय दिया जा सकता है। इसके बाद फिर फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

End of Article