NEET Admit Card 2022: इस दिन जारी होंगे नीट यूजी एडमिट कार्ड, चेक करें अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 01:15 PM IST

NEET Admit Card 2022: नीट प्रवेश पत्र 2022 बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। एनटीए द्वारा परीक्षा शहर आवंटन पर्ची जारी करने के साथ, एनईईटी यूजी प्रवेश पत्र 2022 इस सप्ताह आधिकारिक साइट पर जारी होने की संभावना है। बता दें, इस बीच लगातार नीट 2022 को स्थगित करने की मांग भी हो रह है...

NEET Admit Card 2022: इस दिन जारी होंगे नीट यूजी एडमिट कार्ड, चेक करें अपडेट

NEET Admit Card 2022: Date and Time: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी प्रवेश पत्र 2022 की घोषणा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा बहुत जल्द किए जाने की उम्मीद है। हाल के अपडेट के अनुसार, NEET UG एडमिट कार्ड 2022 इस सप्ताह ही जारी होने की संभावना है, उम्मीदवार यहां से जरूरी तारीखें चेक कर सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर अपने NEET एडमिट कार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

National Eligibility cum Entrance Test, NEET Admit Card 2022 का इंतजार लगभग 18 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा किया जा रहा है, दूसरी तरफ NEET 2022 को लगातार स्थगित करने की मांग भी चल रही है। एनटीए ने नीट परीक्षा शहर आवंटन पर्ची पहले ही जारी कर दी है, लेकिन उसने प्रवेश पत्र जारी करने के लिए कोई विशेष तारीख नहीं दी है।

इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

हालांकि, पिछले रुझानों और विश्लेषण के अनुसार, NEET एडमिट कार्ड 2022 इस सप्ताह में ही जारी होने की संभावना है और मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 10 जुलाई, 2022 तक जारी होने की संभावना है। आमतौर पर एनटीए परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक सप्ताह पहले एनईईटी यूजी प्रवेश पत्र जारी करने के लिए जाना जाता है। चूंकि हम सभी जानते हैं कि NEET 2022 परीक्षा की तारीख 17 जुलाई, 2022 निर्धारित है, ऐसे में 10 से 11 जुलाई, 2022 तक NEET UG एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर सबसे नीचे Candidate Activity में देखिए आपको NEET एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए लिंक मिल जाएगा।
  • यहा क्लिक करें, एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करें।

NEET एडमिट कार्ड 2022 में परीक्षा की तारीख, स्थान, समय आदि जैसे सभी महत्वपूर्ण विवरण होंगे। उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि NEET UG एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का परीक्षा के दिन सभी को पालन करना चाहिए।

एनटीए द्वारा जल्द ही एनईईटी एडमिट कार्ड 2022 रिलीज की तारीख की पुष्टि होने की उम्मीद है। इस बीच, कई मेडिकल परीक्षा के उम्मीदवार अभी भी NEET UG 2022 के स्थगित होने की उम्मीद कर रहे हैं और ट्विटर पर अपनी आवाज उठा रहे हैं। कृपया अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें!

End of Article