एजुकेशन

SSC ने जारी की स्टेनो सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC Steno LDCE Final Answer Key 2025-26 जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे ssc.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक कर सकते हैं।

Image

SSC ने जारी की स्टेनो सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की

SSC Steno LDCE Final Answer Key 2025-26: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने ग्रेड सी स्टेनोग्राफर सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे खबर में दिए गए लिंक से इसे चेक कर सकते हैं। बता दें, इस परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त को जारी किया गया था। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की के साथ उनकी रिस्पॉन्स शीट और मार्क्स/स्कोरकार्ड भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह सुविधा 2 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इन अपडेट्स को चेक कर लें या डाउनलोड कर लें।

इस परीक्षा में शामिल सभी योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों के मार्क्स भी SSC की वेबसाइट पर लाइव कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके मार्क्स देख सकते हैं। यह सुविधा भी 2 अक्टूबर शाम 6 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी।

SSC Grade C Stenographer LDCE 2025 की फाइनल आंसर की कैसे देखें

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर Quick Links के नीचे देखें
  • 'Answer Key' पर क्लिक कर दें।
और अगर नोटिस देखना है तो
  • होमपेज पर ही 'Notice Board' के नीचे देखें और
  • 'Grade 'C' Stenographers Limited Departmental Competitive Examination, 2025 : Uploading of Final Answer Key and Final Marks' पर क्लिक कर दें।

समय सीमा खत्म होने से पहले सेव कर लें दस्तावेज

SSC ने उम्मीदवारों को फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखने के लिए कहा है। एक निर्धारित समय के बाद ये दस्तावेज वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे, और आगे इनकी जरूरत पड़ेगी। और यदि कोई उम्मीदवार बाद में इन दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध करेगा, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article