MPSC Bharti 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग का नया नोटिफिकेशन जारी, जानिए पद योग्यता और आवेदन विवरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 06:58 PM IST

MPSC Sarkari Bharti 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से शेयर किए गए एक अपडेट के अनुसार स्टेनोग्राफर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। ज्यादा विवरण यहां आप देख सकते हैं।

MPSC Bharti 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग का नया नोटिफिकेशन जारी, जानिए पद योग्यता और आवेदन विवरण

MPSC Sarkari Job Bharti 2022: एमपीएससी यानी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से स्टेनोग्राफर सहित कई अन्य कई पदों पर भर्ती को लेकर अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन को रिलीज किया गया है। इसके लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 12 मई 2022 तक अपना ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकते हैं। इन पद भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हुई है।

MPSC भर्ती के लिए यहां करें आवेदन: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की भर्ती को लेकर सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in की मदद से 12 मई 2022 तक या इससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

MPSC के 253 पदों पर निकली है भर्ती: एमपीएससी भर्ती प्रक्रिया की मदद से महाराष्ट्र में स्टेनोग्राफर के 253 खाली पदों पर भर्ती होगी। इसमें, स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड) के 100 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (मराठी) के 52 पद, स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड) के 62 पद, स्टेनो टाइपिस्ट (इंग्लिश) के 39 पदों को शामिल किया गया है।

MPSC Bharti 2022: ये है जरूरी योग्यता
एमपीएससी के पदों को लेकर भर्ती के लिए उम्मीदवार सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट अपने पास रखें। इसके अलावा उम्मीदवार की अच्छी टाइपिंग स्पीड भी होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त इन खाली पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार की कम से कम आयु सीमा 18 साल और ज्यादा से ज्यादा आयु सीमा 28 साल निर्धारित है।

End of Article