MP Police Constable PPT Admit Card 2022: जारी हुए एमपी पुलिस भर्ती पीपीटी के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 04:55 PM IST

MP Police Constable PPT Admit Card 2022: एमपी पुलिस कांस्टेबल पीपीटी एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया गया है, इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट peb.mp.gov.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं...

MP Police Constable PPT Admit Card 2022: जारी हुए एमपी पुलिस भर्ती पीपीटी के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

MP Police Constable PPT Admit Card 2022: Madhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB) MP Police Constable PPT Admit Card 2022 peb.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट के अलावा यहां डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड पा सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिये कांस्टेबल (जीडी) और कांस्टेबल (रेडियो) पदों को भरा जा रहा है, करीब 4000 भर्तियां की जानी है।

How to Download MP Police Constable PPT Admit Card 2021 ऐसे करें डाउनलोड?

  • एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट - peb.mp.gov.in पर जाएं और भाषा का चयन करें
  • अब, "Police Constable Recruitment Test - 2020 : Call Letter for Physical Proficiency Test" नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप नए पेज पर आ जाएंगे, यहां आपको अपना विवरण जैसे 'आवेदन संख्या' या 'रोल नंबर' और 'जन्म तिथि' की जानकारी देन होगी।
  • अब एमपीपीईबी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा फैक्ट

एमपी पुलिस कांस्टेबल स्टेज 1 परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2022 को किया गया था।
मध्य प्रदेश राज्य में एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था।
18 फरवरी 2022 परीक्षा के लिए आंसर की जारी की गई, जबकि 24 मार्च 2022 को, बोर्ड ने परीक्षा के परिणाम की घोषणा की।


End of Article