MP Board MPBSE Class 10th Result 2022 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई परिणाम 2022 कक्षा 10 के परिणाम अप्रैल में घोषित करने की संभावना है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणामों की त्वरित और आसान पहुंच के लिए सभी विवरण तैयार रखें। परिणाम की औपचारिक घोषणा के तुरंत बाद, परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
इस तरह चेक करें परिणाम
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने आपको परिणाम घोषित होने के बाद वो स्टेप्स बता रहे हैं जिनके माध्यम से आप अपना रिजल्ट कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाएं
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा, आप चाहें तो इसका प्रिंट भी साथ रख सकते हैं।
आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है अभी
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड ने एमपीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च, 2022 तक और एमपी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 18 फरवरी से 10 मार्च, 2022 तक आयोजित की थी। बोर्ड ने अभी तक परिणामों की घोषणा के लिए किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। एमपीबीएसई परीक्षा और एमपीबीएसई परिणाम तिथि के पिछले रुझानों के आधार पर, एमपीबीएसई 10वीं का परिणाम अप्रैल के महीने में घोषित होने की उम्मीद की जा सकती है।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा 2022 दोनों के लिए मार्किंग स्कीम संशोधित की है। इसके तहत थ्योरी विषयों के पेपर 80 अंकों के होंगे और शेष 20 अंक प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के होंगे।

