बिजनेस

सीनियर सिटीजन को FD पर मिल रहा तगड़ा ब्याज, चेक करें टॉप 5 सरकारी बैंकों के लेटेस्ट रेट्स

Senior Citizen FD Rates: अगर आप भी एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप अलग-अलग सरकारी बैंकों के सितंबर के लेटेस्ट एफडी रेट्स चेक कर सकते हैं।

Image

सीनियर सिटीजन को सरकारी बैंक दे रहे एफडी पर तगड़ा ब्याज (Photo: iStock)

Senior Citizen FD Rates: अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं तो FD एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सरकारी बैंक अलग-अलग अवधि की FD पर अलग-अलग ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। वहीं, सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिल रहा है।

अच्छी बात ये है कि कुछ सरकारी बैंक सुपर सीनियर सिटीजन को इससे भी ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-सा सरकारी बैंक एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है-

टॉप 5 बैंकों के लेटेस्ट एफडी रेट्स

State Bank of India

देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक State Bank of India (SBI) FD पर सीनियर सिटीजन को 3.55% से 7.05% तक सालाना ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक में सबसे अधिक ब्याज 5 साल से ज्यादा और 10 साल तक की अवधि वाली FD पर ऑफर किया जा रहा है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक की ओर से

SBI Patrons Scheme के तहत, 10 बेसिस पॉइंट अतिरिक्त ब्याज का लाभ दिया जा रहा है।

Bank of Baroda

Bank of Baroda (BOB) की बात करें तो सीनियर सिटीजन के लिए एफडी ब्याज दर 4.00% से 7.25% तक है, जबकि सुपर सीनियर सिटीजन के लिए यह 4.00% से 7.35% तक जाती है। बैंक की सबसे ज्यादा ब्याज दर BOB Golden Goal Deposit Scheme में 555 दिनों की अवधि के लिए तय की गई है।

Punjab National Bank

Punjab National Bank (PNB) में सीनियर सिटीजन के लिए FD की ब्याज दर 3.50% से 7.10% तक है। सुपर सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 3.80% से 7.40% तक जाती है। बैंक में सबसे अधिक ब्याज 444 दिनों की FD पर ऑफर किया जा रहा है।

Canara Bank

Canara Bank में FD ब्याज दर 3.00% से 7.10% तक है। बैंक में सबसे अधिक ब्याज 555 दिनों की अवधि वाली FD पर मिल रहा है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन को 555 दिनों की अवधि वाली FD पर सीनियर सिटीजन से 10 बेसिस पॉइंट अतिरिक्त ब्याज का लाभ दिया जा रहा है।

Union Bank of India

Union Bank of India में FD की ब्याज दर 3.20% से 7.05% तक है और सबसे अधिक ब्याज 555 दिनों की अवधि पर ऑफर किया जा रहा है। वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन को 555 दिनों की अवधि वाली FD पर सीनियर सिटीजन से 25 बेसिस पॉइंट अतिरिक्त ब्याज का लाभ दिया जा रहा है।

बैंकसीनियर सिटीजन FD ब्याज दरसुपर सीनियर सिटीजन FD ब्याज दरसबसे अधिक ब्याज वाली अवधि/स्कीम
State Bank of India (SBI)3.55%–7.05%सीनियर सिटीजन से 10 बेसिस पॉइंट अतिरिक्त5 साल से ज्यादा से 10 साल तक
Bank of Baroda (BOB)4.00%–7.25%4.00%–7.35%BOB Golden Goal Deposit Scheme – 555 दिन
Punjab National Bank (PNB)3.50%–7.10%3.80%–7.40%444 दिन
Canara Bank3.00%–7.10%सीनियर सिटीजन से 10 बेसिस पॉइंट अतिरिक्त555 दिन
Union Bank of India3.20%–7.05%सीनियर सिटीजन से 25 बेसिस पॉइंट अतिरिक्त555 दिन

ध्यान रखें कि अलग-अलग अवधि पर ब्याज दर अलग हो सकती है। इसलिए FD करवाने से पहले बैंक की लागू दर, अवधि और समय से पहले पैसा निकालने के नियमों को जरूर चेक कर लें। FD चुनते समय सिर्फ सबसे ज्यादा ब्याज दर ही नहीं, बल्कि निवेश की अवधि और आपकी जरूरत को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article