MP Board 12th Result 2022: जानिए कब जारी होगा एमपी बोर्ड की 12वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 01:42 PM IST

MP Board MPBSE Class 12th Result 2022 Date: एमपीबीएसई परिणाम 2022 कक्षा 12 और 10 के लिए एमपी बोर्ड द्वारा अप्रैल में घोषित किए जाने की उम्मीद है। एमपी बोर्ड की 12वीं और 10वीं की परीक्षा 2022 मार्च के महीने में संपन्न हुई।

MP Board 12th Result 2022: जानिए कब जारी होगा एमपी बोर्ड की 12वीं का परिणाम, ऐसे करें चेक

MP Board MPBSE Class 12th Result 2022 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई के 12वीं के परिणाम 2022 अप्रैल में घोषित किए जाने की उम्मीद है। एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 12 मार्च, 2022 को संपन्न हुई हुई थी। अंतिम परिणाम जल्द ही एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर नीचे दिए गए लिंक पर घोषित किए जाएंगे। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की थी।

MP Board 12th Result 2022 संभावित तारीख

एमपीबीएसई परीक्षा और एमपीबीएसई परिणाम तिथि के पिछले रुझानों के आधार पर, एमपीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम अप्रैल के महीने में घोषित होने की संभावना है। 2020 में, एमपीबीएसई कक्षा 12 वीं का परिणाम परीक्षा समाप्त होने के लगभग एक महीने बाद 27 जुलाई को घोषित किया गया था। आमतौर पर, एमपीबीएसई परिणाम सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच घोषित किए जाते हैं।

एमपीबीएसई                                                                                     परिणाम 2022
तारीख अप्रैल अंत (तीसरे या चौथे सप्ताह तक) - संभावित
समय  11 AM to 12 बजे दोपहर तक

2021 में इस आधार पर हुआ था रिजल्ट घोषित

2021 में, MPBSE परिणाम कक्षा 12 के छात्रों का परिणाम 10 वीं के परिणाम के आधार पर घोषित किए गए थे और MPBSE द्वारा कक्षा 10 के छात्रों के लिए एक नया मूल्यांकन मानदंड बनाया गया था क्योंकि COVID-19 महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। फरवरी से मार्च तक आयोजित एमपी बोर्ड, एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा 2022 के लिए कुल 18 लाख छात्र उपस्थित हुए। एक बार घोषित होने के बाद, एमपी बोर्ड परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों - mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर उपलब्ध होगा।

End of Article