Kerala SSLC Revaluation Result 2022: जारी हुए केरल कक्षा 10वीं के पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट 2022, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 10:05 AM IST

Kerala SSLC Revaluation Result 2022: केरल शिक्षा भवन ने कक्षा 10वीं एसएसएलसी के रिवैल्यूएशन रिजल्ट 2022 जारी कर दिए हैं। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट pareekshabhavan.kerala.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

Kerala SSLC Revaluation Result 2022: जारी हुए केरल कक्षा 10वीं के पुनर्मूल्यांकन रिजल्ट 2022, ऐसे करें चेक

Kerala SSLC Revalaution Result 2022 Declared: केरल परीक्षा भवन ने केरल एसएसएलसी रिवैल्यूएशन रिजल्ट 2022 ऑनलाइन घोषित कर दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, केरल एसएसएलसी 10वीं के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम 4 जुलाई, 2022 को ही घोषित कर दिए गए हैं, हालांकि, छात्रों के लिए वेबसाइट उपलब्ध नहीं थी। हालांकि आज 5 जुलाई, 2022 को, SSLC पुनर्मूल्यांकन परिणाम लिंक लाइव कर दिया गया है और अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pareekshabhavan.kerala.gov.in, results.kite.kerala.gov.in पर देख सकते हैं।

केरल एसएसएलसी रिवैल्यूएशन रिजल्ट 2022 कक्षा 10वीं के उन छात्रों के लिए घोषित किए गए हैं, जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थे और उन्हें अपने पेपर दोबारा मूल्यांकन के लिए अप्लाई किया था। कृपया ध्यान दें कि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि केरल 10वीं के परिणाम के लिए पुनर्मूल्यांकन शुल्क का भुगतान करने वाले सभी छात्रों को उनके ग्रेड में किसी भी बदलाव के मामले में आधिकारिक तौर पर सूचित किया जाएगा।

उम्मीदवारों को अपने पुनर्मूल्यांकन परिणामों की जांच करने के लिए एक बार फिर अपने केरल एसएसएलसी 10वीं के एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

How to Check Kerala SSLC Revaluation Result 2022 

  • सबसे पहले छात्रों को केरल शिक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट- pareekshabhavan.kerala.gov.in पर जाना होगा।
  • अब होमपेज पर, 'Results' tab and then click on the SSLC Revaluation Result 2022. लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अब Kerala SSLC Revaluation Result 2022  स्क्रीन पर दिखाई देगा।

केरल एसएसएलसी 10वीं का पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2022, केरल 10वीं के छात्रों के 21 जून, 2022 तक प्रस्तुत किए गए पुनर्मूल्यांकन अनुरोधों के आधार पर घोषित किया गया है। इससे पहले, कक्षा 10 वीं के परिणाम भी 15 जून, 2022 को ऑनलाइन घोषित किए गए थे, जिसमें 99.26% छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

End of Article