Jharkhand Board Result 2022: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इतने % छात्रों को मिली सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 04:00 PM IST

Jharkhand Board Result 2022 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC ने कक्षा 10वीं व 12वीं के साइंट स्ट्रीम के रिजल्ट आज 21 जून को दोपहर 2.30 बजे जारी कर दिए। सभी छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं...

Jharkhand Board Result 2022: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इतने % छात्रों को मिली सफलता

Jharkhand Board Class 10th Result 2022 Passing Percentage: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज 21 जून को कक्षा 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम दोनों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही आज कक्षा 10वीं व 12वीं दोनों कक्षा के लाखों छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड बोर्ड के कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम आज दोपहर 2.30 बजे घोषित किए जा चुके हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबासाइट jacresults.com पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 

कितना पास प्रतिशत दर्ज हुआ? 
इस साल झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत काफी अच्छा दर्ज किया गया है। कक्षा 10वीं के छात्रों का पास प्रतिशत  91.19 प्रतिशत दर्ज किया है वहीं कक्षा 12वीं के लिए 92.10 पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

जेएसी झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 के लिए पहला डिवीजन कुल 54769 छात्रों को प्राप्त हुआ है। वहीं दूसरा डिवीजन 5117 छात्रों और तीसरा डिवीजन 13 छात्रों को प्राप्त हुआ है। अगर जेएसी झारखंड बोर्ड 10 वीं परिणाम 2022 के परिणामों की बात करें तो कुल 225854 छात्रों को पहला डिवीजन प्राप्त हुआ है। वहीं दूसरा डिवीजन 124514 छात्रों और तीसरा डिवीजन 124514 छात्रों को प्राप्त हुआ है। 

How to Check JAC class 10th and 12th Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद सभी छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com  पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ‘JAC Class 10th Result 2022’ और ‘JAC Class Science Stream Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने क्रेडेंशियल रोल नंबर और जन्म डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल लें।

बता दें झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 24 मार्च से 20 अप्रैल तक कक्षा 10 के लिए परीक्षा आयोजित की थी। बोर्ड की परीक्षा दो शिफ्टों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई थी। 

पिछले साल COVID19 के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी और बोर्ड ने वैकल्पिक अंकन योजना का उपयोग करके उम्मीदवारों के अंकों का मूल्यांकन किया था।

End of Article