JEE Main 2022: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए एनटीए ने उम्‍मीदवारों को दिया फॉर्म में सुधार का मौका, करेक्‍शन विंडो खुली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 07:31 AM IST

JEE Main 2022: एनटीए ने जेईई (मुख्य) परीक्षा 2022 सेशन 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों को फॉर्म में सुधार का एक और मौका दिया है। इसके लिए सुधार विंडो खोली गई है।

JEE Main 2022: जेईई मेंस सेशन 2 के लिए एनटीए ने उम्‍मीदवारों को दिया फॉर्म में सुधार का मौका, करेक्‍शन विंडो खुली

JEE Main 2022 correction window open: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने उम्मीदवारों को जेईई मेंस 2022 सेशन 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार का एक और मौका दिया है। इस‍के लिए करेक्‍शन विंडो खोल दी गई है। इसके तहत उम्‍मीदवार अपने विवरण को संशोधित कर सकते हैं। जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे एडिट कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उनके पास 3 जुलाई, 2022 की रात 11:50 बजे तक का समय है।

इस सिलसिले में एनटीए की ओर से एक अधिसूचना भी जारी की गई है। जिसमें लिखा गया है, 
“जेईई (मुख्य) – 2022 सत्र 2 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपने विवरणों को संपादित / संशोधित करने का अवसर देने के संबंध में उम्मीदवारों से प्राप्त कई अभ्यावेदनों को देखते हुए, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने उम्मीदवारों को एक अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है।

आवेदन पत्र में ऐसे कर सकते हैं सुधार 

  • आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर, 'करेक्शन फॉर जेईई (मेन) 2022 सत्र 2 पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए पेज पर जाएंगे। अब यहां अपने आवेदन संख्या, पासवर्ड भरें।
  • 'साइन इन' पर क्लिक करें, और आवश्यक परिवर्तन करें।
  • करेक्‍शन के बाद सबमिट पर क्लिक करें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को सहेजें और डाउनलोड करें।

शुल्‍क का करना होगा भुगतान 
आवेदन पत्र में सुधार के लिए एनटीए ने उम्‍मीदवारों का मौका दिया है। फॉर्म में बदलाव के लिए उम्‍मीदवारों को एक तय शुल्‍क का भुगतान करना होगा। भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई और पेटीएम के माध्यम से किया जा सकता हौ। उम्मीदवारों को फॉर्म में पाठ्यक्रम (पेपर), प्रश्न पत्र के माध्यम, परीक्षा शहरों और अतिरिक्त शुल्क भुगतान (यदि लागू हो) में सुधार की अनुमति होगी। उम्मीदवारों को अपनी जन्म तिथि और लिंग बदलने की भी अनुमति होगी।
 

End of Article