JEE Advanced 2022 Question Paper Released at jeeadv.ac.in: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE 2022 के लिए प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को बता दें कि जेईई प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी। जिसके बाद अब पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट, jeeadv.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं।
कब जारी होगी प्रोविजनल आंसर की?
जेईई एडवांस परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए संस्थान, 1 सितंबर को प्रश्न पत्र पर प्राप्त प्रतिक्रियाओं की कॉपी रिलीज करेगा। जिसके बाद जेईई एडवांस परीक्षा 2022 की प्रोविजनल आंसर की 3 सितंबर 2022 को ही जारी कर दी जाएगी।
वहीं उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां उठाने की विंडो 3 से 4 सितंबर तक के लिए ओपन की जाएगी। फिर उम्मीदवारों की आपत्तियों के आधार पर बोर्ड अंतिम आंसर की और जेईई एडवांस परिणाम 2022 (JEE Advanced Result 2022) 11 सितंबर को सुबह 10 बजे जारी कर दिए जाएंगे।
How to Check JEE Advanced Question Paper 2022
उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर प्रश्न पत्र चेक करने की सलाह दी जाती है-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर ‘JEE Advanced Question Paper 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
- प्रश्न पत्र आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब पीडीएफ फाइलों को डाउनलोड करें।
इस दिन शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
जेईई एडवांस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार IIT में प्रवेश लेने के लिए संयुक्त सीट आवंटन (JoSAA) काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी।
बता दें कि जेईई एडवांस 2022 रविवार, 28 अगस्त को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया। IIT प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के अनुसार दोनों शिफ्टों में पेपर आसान ही आया था।


