JAC Jharkhand Board Class 11th Result 2022 Release Soon: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी 11वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है। यदि आपने भी इस परीक्षा में हिस्सा लिया था तो क्रेडिंशियल साथ रखें क्योंकि एक्सपर्ट के अनुसार, इन परिणामों को आज जारी किया जा सकता है। बता दें, जेंएसी 11वीं बोर्ड टर्म 1 परीक्षा का आयोजन 7 मई 2022 से 9 मई 2022 तक किया गया था, जबकि जेंएसी 11वीं बोर्ड टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 16 जून, 2022 से 11 जुलाई, 2022 तक किया गया था।
ध्यान दें, झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अपनी तरफ से परिणाम जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, चूंकि झारखंड बोर्ड ने 8वीं और 9वीं का परिणाम जारी कर दिया है, ऐसे में 11वीं का रिजल्ट आने में भी ज्यादा समय नहीं है। एक्सपर्ट के अनुसार, इन परिणाम को आज दोपहर 1 बजे तक जारी किया जा सकता है।
इस वेबसाइट से देख पाएंगे रिजल्ट
एक बार झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी 11वीं बोर्ड परीक्षा 2022 रिजल्ट एक बार जारी होने के बाद आप इन वेबसाइट jaresults.com और jac.jharkhand.gov.in से चेक कर सकते हैं।
परिणाम जारी होने पर एक लिंक सक्रिय हो जाएगा, इस तुरंत से टाइम्स नाउ डिजिटल वेबसाइट timesnowhindi.com/education पर भी दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि रोल नंबर, स्ट्रीम आदि दर्ज करना होगा। जो सफलतापूर्वक जेएसी कक्षा 11 परीक्षा 2022 पास कर लेंगे, वे आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ेंगे।
दो पाली में हुई थी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, जो सुबह 10 बजे से 11.15 बजे तक और अगली दोपहर 2 बजे से दोपहर 3.15 बजे तक थी। उम्मीदवार ध्यान दें कि रिपोर्ट के अनुसार परिणाम आज घोषित होने की उम्मीद है, लेकिन उन्हें सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट की जांच करते रहें।

