GBSHSE Goa Board SSC Result 2022: गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट हुआ जारी, 92.75 प्रतिशत छात्र हुए पास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 07:07 PM IST

Goa Board SSC Result 2022: गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड GBSHSE ने 1 जून, 2022, बुधवार को एसएससी परिणाम 2022 यानि कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

GBSHSE Goa Board SSC Result 2022: गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट हुआ जारी, 92.75 प्रतिशत छात्र हुए पास

Goa Board SSC Result 2022: गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड GBSHSE ने 1 जून, 2022, बुधवार को एसएससी परिणाम 2022 यानि कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। गोवा बोर्ड ने इसका ऐलान शाम 5.30 बजे किया। इस साल, 92.75% छात्रों ने कक्षा 10 या SSC की परीक्षा पास की है। लड़कों का पास प्रतिशत 91.62 और लड़कियों का 93.91 प्रतिशत रहा। रिजल्‍ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर भी एक्टिव किया गया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी GBSHSE की आधिकारिक साइट gbshse.info पर परिणाम देख सकते हैं। 

गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा 5 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2022 तक राज्य भर के 31 परीक्षा केंद्रों और 173 उपकेंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 20572 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के तहत कंसॉलिडेटेड शीट 3 जून, 2022 को सुबह 9 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगे। इसे स्कूल लॉगिन से डाउनलोड किया जा सकेगा। 

जानिए कैसे चेक करें परिणाम 

  • परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं। 
  • 'सूचना अनुभाग पर जाएं। 
  • 'एसएससी परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  • सीट नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें।
  • गोवा बोर्ड एसएससी परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग के लिए सहेजें।

कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल 
इस साल लगभग 20 हजार छात्र गोवा बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए हैं। कुल 20572 उम्मीदवारों में से 10530 लड़के हैं और 10042 लड़कियां हैं। सभी परीक्षार्थी अपना परिणाम गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें सीट संख्या, जन्म की तारीख, स्कूल सूचकांक और कैप्चा कोड भरना होगा। 

End of Article